कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव पाली के जंगल में मिले थे दोनों अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान हो गई दोनों की मौत, मचा कोहराम
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया
सहारनपुर, संवाददाता। कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव पाली में एक विवाहिता ने प्रेमी संग जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों को एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वहीं, पूरे मामले में परिजन चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना नागल क्षेत्र के गांव माड़की गांव निवासी नरेंद्र ने अपनी साले की बेटी काजल को गोद लिया था। करीब एक वर्ष पूर्व काजल (25 ) का विवाह देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव संघालेड़ी निवासी राजू के साथ हुआ था। बताया जाता है कि विवाह के बाद भी काजल के रिश्तेदारी में लगने वाले अंकुश (25) पुत्र राकेश निवासी संदलहेड़ी साथ प्रेम संबंध हो गए थे। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पूर्व पति से मनमुटाव होने के बाद से काजल अपने मायके माड़की गांव में रह रही थी। परिजनों के मुताबिक शनिवार को काजल अचानक घर से लापता हो गई। उस समय उसके पिता नरेंद्र और उनकी पत्नी मजदूरी पर गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर काजल के नहीं मिलने से परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की गई। नरेंद्र ने पुलिस को भी सूचना देकर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई थी।
सीओ प्रिया यादव ने बताया कि रविवार की सूचना मिली कि कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव पाली में अंकुश और काजल ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
———
पुलिस ने बरती लापरवाही, कार्यशैली पर सवाल
मृतक विवाहिता के पिता नरेंद्र ने शनिवार को ही बेटी के लापता होने पर थाना नागल पर तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। उन्होंने अंकुश पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही अंकुश के परिजनों पर धमकी देने का आरोप लगाया था। परिजनों ने मुताबिक, पुलिस तत्काल प्रभाव से काजल को बरामद कर लेती तो दोनों की जान बच सकती थी। दोनों की मौत से परिजनों कोहराम मचा है।
वर्जन:
शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने हर बिंदु पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह से स्पष्ट हो पाएगी।
—प्रिया यादव, सीओ
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
प्रणव अग्रवाल पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) सहारनपुर में जिला प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में अपराध, उच्च शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरें लिखी हैं।
परिचय एवं अनुभव
प्रणव अग्रवाल हिंदी पत्रकारिता के उन सक्रिय पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने अपने काम के जरिए पाठकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है। करीब डेढ़ दशक के अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण एवं एक्सक्लूसिव खबरों पर काम किया। हिन्दुस्तान में कार्य करते हुए उन्होंने अपराध, मेडिकल, उच्च शिक्षा और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी अनेक खोजी और विश्लेषणात्मक खबरें प्रकाशित की हैं। समय के साथ बदलते मीडिया परिवेश और पाठकों की रुचि को समझते हुए उन्होंने खबरों की प्रस्तुति में भी नई दृष्टि विकसित की है।
कॅरियर का सफर
प्रणव अग्रवाल ने अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2011 में अमर उजाला से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2017 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र से जुड़े और यहां उन्हें अपराध, उच्च शिक्षा तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) बीट पर काम करने का अवसर मिला। एएमयू बीट की गहन और प्रभावी कवरेज के लिए उन्हें एएमयू द्वारा मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एचटी ग्रुप की ओर से भी कई बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्रणव अग्रवाल ने बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई के साथ-साथ पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। मजबूत शैक्षणिक आधार के कारण उन्हें हिंदी पत्रकारिता में विषयों की गहराई से समझ विकसित करने में मदद मिली। इसी वजह से उन्होंने अपराध, चिकित्सा और उच्च शिक्षा जैसे जटिल विषयों पर भी रिसर्च आधारित और विश्लेषणात्मक खबरें लिखी हैं। उनकी कई एक्सक्लूसिव स्टोरी हिन्दुस्तान के राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न संस्करणों में प्रकाशित हुई हैं।
कार्य क्षेत्र एवं दृष्टि
प्रणव अग्रवाल को अपराध, केंद्रीय विश्वविद्यालय, चिकित्सा और उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष पकड़ हासिल है। उन्होंने इन क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव खबरें प्रकाशित की हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है ताकि पत्रकारिता के प्रति विश्वास और विश्वसनीयता बनी रहे।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play