तुषार मेहता फिर बने रहेंगे सॉलिसिटर जनरल, 2029 तक बढ़ा कार्यकाल – AajTak

Feedback
देश में केंद्र सरकार के दूसरे नंबर के विधिक अधिकारी सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता अगले तीन साल तक अपने पद पर बने रहेंगे. उनका तीसरा सेवा विस्तार और चौथा कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2029 तक होगा. सॉलिसिटर जनरल के साथ सुप्रीम कोर्ट में उनकी टीम के पांच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल यानी ASG के कार्यकाल भी अगले तीन साल के लिए बढ़ाए गए हैं.
इनमें विक्रमजीत बनर्जी, के एम नटराज, सूर्यप्रकाश वी राजू यानी एसवी राजू, एन वेंकटरामन और ऐश्वर्या भाटी भी शामिल हैं. दिल्ली हाईकोर्ट में एएसजी चेतन शर्मा का कार्यकाल भी अगले 6 महीने तक बढ़ाया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘चुनावी फायदे के लिए राजनीति, सबूत हैं तो…’, चढ़ावा विवाद पर VHP की अखिलेश को चुनौती
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल अब तक कुल तीन बार बढ़ाया जा चुका है. उन्हें पहली बार 2018 में इस पद पर नियुक्त किया गया था. मेहता को प्रथम सेवा विस्तार 2020 में दिया गया था. केंद्र सरकार ने उनका कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया था.
वहीं, दूसरा विस्तार 2023 में उन्हें फिर से तीन साल का नया कार्यकाल दिया गया. तीसरा विस्तार अब 2026 में मिला है. जून 2026 में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनके कार्यकाल में तीन साल की और वृद्धि की मंजूरी दी है. अब वह 30 जून 2029 तक इस पद पर बने रहेंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News