टिकारी: भ्रूण जांच मामले में चार गिरफ्तार, केस दर्ज – Live Hindustan

भ्रूण जांच को लेकर नगर के देवधरपुर मोहल्ले में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी में पकड़े गए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अनुमंडलीय अस्पताल, टिकारी में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राशिद इकबाल के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार किये गये चार लोगों एवं संचालक, सोनोलॉजिस्ट व मकान मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, हरियाणा के चरखी दादरी के सिविल सर्जन ने भ्रूण जांच करने वाली अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी के लिए एक बनायी थी। टीम की ओर से अंडर कवर गर्भवती के माध्यम से अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की गई।
छापेमारी में स्थानीय पीएनडीटी के डॉक्टर भी शामिल थे। छापेमारी में अल्ट्रासाउंड का कोई निबंधन नहीं पाया गया। मशीन व अन्य संसाधन भी रजिस्टर्ड नहीं पाये गए। सेंटर से मशीन सहित सभी सामान को जब्त किया गया। साथ टीम को सत्रह लोगो की अल्ट्रासाउंड करने का रिपोर्ट भी मिला। सभी जब्त सामाग्री को टीम की ओर से कागजी कार्रवाई के बाद टिकारी थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। छापेमारी के दौरान एजेंट समेत चार लोग को पकड़ा गया।डॉ राशिद की शिकायत पर टिकारी एसएचओ चंद्रशेखर ने प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान टिकारी थाना क्षेत्र के रानीगंज निसुरपुर के रहने वाले रामजी प्रसाद के पुत्र रामाश्रय प्रसाद, अरवल जिला के किंजर थाना क्षेत्र के हाजीपुर के रहने वाले निर्मल कुमार के पुत्र गुलशन कुमार, हरियाणा के झज्जर के छुछकवास के रहने वाले चंद्रभान के पुत्र सुरेंद्र और राजेन्द्र सिंह के पुत्र राकेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में सुपुर्द किया जहां से जेल भेज दिया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News