नीट-यूजी पुनर्परीक्षाः 462 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा – Live Hindustan

जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। दोपहर दो बजे शुरू हुई परीक्षा शाम पाँच बजे तक चली। जिले में कुल 5695 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5233 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 462 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
रविवार को परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले ही अभ्यर्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। प्रवेश से पहले उनकी सघन तलाशी ली गई और निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी केंद्रों पर जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। इसके अलावा पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया था, जिससे केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की गई। सभी परीक्षा केंद्रों और कंट्रोल रूम में कैमरे सक्रिय रहे तथा पूरी परीक्षा की लाइव वेबकास्टिंग और रिकॉर्डिंग भी कराई गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला प्रशासन के अनुसार परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News