मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिरहुत रेंज के 626 पुलिस कर्मियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। डीआईजी कार्यालय से उनके प्रमोशन की फाइल मुख्यालय भेजी गई है। लंबे समय से इंतजार कर रहे 58 एएसआई को सब इंस्पेक्टर में पदोन्नति देने की अनुशंसा की गई है।
तिरहुत क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पदोन्न्ति देने के लिए डीआईजी चंदन कुशवाहा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई क्षेत्रीय चयन पर्षद की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। डीआईजी ने रेंज के सभी एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पदोन्नति बोर्ड की बैठक की। बैठक में जिलों से प्राप्त 746 मनोनयन प्रस्तावों पर विचार किया गया। इसमें एसआई कोटि के 76, एएसआई कोटि के 513 और पीटीसी कोटि के 157 प्रस्ताव शामिल थे। जांच के बाद प्रोन्नति की अहर्ता पूरी करने वाले एसआई कोटि के 58, एएसआई कोटि के 456 और पीटीसी कोटि के 112 यानी कुल 626 पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों को योग्य पाते हुए अनुशंसा की गई है।
डीआईजी ने बताया कि एसआई कोटि के 18, एएसआई कोटि के 57 और पीटीसी कोटि के 45 कर्मियों को अयोग्य पाया गया। योग्य और अयोग्य सभी प्रस्तावों को अंतिम निर्णय के लिए पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। डीआईजी के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र के पुलिसकर्मियों के कल्याण और उनके मनोबल को बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस मुख्यालय से जल्द ही इन 626 पुलिसकर्मियों के प्रमोशन पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है। तिरहुत रेंज में बड़े स्तर पर हुए इस प्रस्ताव से पुलिसकर्मियों में खुशी है। प्रमोशन मिलने से रेंज में दरोगा, जमादार और सिपाही स्तर के कई पदों पर रिक्तियां भी भरेंगी, जिससे विधि-व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। बैठक में मोतिहारी और समस्तीपुर के एसपी भी सदस्य के रूप में शामिल हुए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play