दांबुला, एजेंसी। मैदान वही था खिलाड़ी भी वही थे। कुछ अलग था तो वह थे वैभव सूर्यवंशी के तेवर। चौके से खाता खोलने वाले सूर्यवंशी ने रविवार को श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। एक्स्ट्रा कवर के ऊपर लगाए गए गंगनचुंबी छक्के हो या फिर खूबसूरत कवर ड्राइव। उनका हर शॉट श्रीलंकाई खिलाड़ियों को करारा जवाब था जिन्होंने छह दिन पहले यहीं पर उन्हें आईपीएल का खिलाड़ी कहकर चिढ़ाया था। 15 साल के विध्वंसक बल्लेबाज ने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर शुरू से दबाव बनाया और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। उन्होंने अपनी ताकत और शानदार टाइमिंग का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। शुरुआत में उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ लेग साइड में रन बटोरे। बाद में ऑफ साइड में भी आकर्षक शॉट खेले। इस दौरान अच्छी गेंदों को भी सीमा रेखा के पार पहुंचाने की उनकी क्षमता फिर देखने को मिली। उन्होंने 94 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसमें से उन्होंने 88 रन बाउंड्री से बटोरे। बिहार के सस्तीपुर का खब्बू बल्लेबाज लिस्ट ए का सबसे तेज शतक जड़ने से चूक गया पर 11 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक का कीर्तिमान बना दिया।
सूर्यवंशी की रिकॉर्ड तोड़ पारी से भारत ए ने श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर त्रिकोणीय पर कब्जा भी कर लिया। भारतीय टीम ने पहले नौ विकेट पर 377 रन का विशाल स्कोर बनाया। फिर श्रीलंका को 47.1 ओवर में 311 रन पर समेट दिया। भारत ए के लिए यश ठाकुर और विपराज निगम ने तीन-तीन और अनुकूल रॉय ने दो विकेट झटके।
सूर्यवंशी जब तक क्रीज पर थे, भारत ने अपने कुल 377 रन में से 35 प्रतिशत रन बना लिए थे। सूर्यवंशी ने प्रियांश आर्य (39) के साथ पहले विकेट के लिए 132 रन जोड़े। स्पिनर सहान अरच्चिगे ने उन्हें मिडऑफ पर कैच कराकर उनकी आतिशी पारी का अंत कर दिया। उनके आउट होने के बाद बाकी बल्लेबाज 41.1 ओवर में सिर्फ 245 रन ही जोड़ सके। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत ए आसानी से 400 के आंकड़े को पार कर जाएगा। मध्य ओवरों में तिलक वर्मा (67) और रुतुराज (40) ने तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला और टीम की स्थिति मजबूत की। अनुकूल ने 39, कुमार कुशाग्र ने 36 और विपराज ने 27 रन का योगदान दिया।
वानुज का अर्धशतक : बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए को तेज शुरुआत और बड़ी साझेदारियों की जरूरत थी। लेकिन टीम ऐसा करने में विफल रही। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (25), अविष्का फर्नांडो (3) और नुवानिडु फर्नांडो (21) पहले 10 ओवरों में ही 75 रन के स्कोर तक पवेलियन लौट गए। अंत में सदीरा समरविक्रमा ने 52, वानुज सहान ने 62, कप्तान सहान अराच्चिगे ने 38 और विजयकांत वियास्कंथ ने 39 रन बनाकर टीम को तीन सौ के पार पहुंचाया।
———————
नंबर गेम
-88 रन वैभव ने बाउंड्री (10 चौके, 8 छक्के) से बटोरे
-324 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से पारी के दौरान उन्होंने रन बनाए
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play