प्रथम प्रयास में ही आस्था शांडिल्य बनी डीएसपी – Live Hindustan

जंदाहा प्रखंड के लोमा निवासी एक छात्रा ने प्रथम प्रयास में ही बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70 वीं प्रतियोगिता परीक्षा में 63वां रैंक हासिल कर डी एस पी का पद प्राप्त कर परिवार समाज एवं इलाके का नाम रोशन की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोमा निवासी किसान धर्मेंद्र कुमार चौधरी एवं गृहिणी संजू कुमारी की पुत्री आस्था शांडिल्य ने प्रथम प्रयास में ही बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70 वीं प्रतियोगिता परीक्षा में 63वां रैंक हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसे डीएसपी पद के लिए चयनित किया गया है। छात्रा की सफलता से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।

ग्रामीण आसपास के लोग सगे संबंधी एवं शुभचिंतको द्वारा लगातार उसे बधाई दिए जाने का सिलसिला जारी है। मालूम हो कि आस्था शांडिल्य के दादा स्वर्गीय रामकुमार चौधरी एवं दादी चंद्रकला देवी शिक्षक एवं शिक्षिका थे। वहीं आस्था शांडिल्य के परदादा स्व डॉक्टर सच्चिदानंद चौधरी एवं स्व डॉक्टर सियाराम चौधरी दोनों भाई इलाके के एक सम्मानित होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आस्था शांडिल्य ने मैट्रिक तक की पढ़ाई बेस्ट मॉडल पब्लिक स्कूल लोमा से की है।जबकि स्नातक की शिक्षा उसने मगध महिला कॉलेज पटना से तथा पोस्ट ग्रेजुएट की शिक्षा उसने ए एन कॉलेज पटना से ग्रहण पटना में रहकर ही प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लगी थी। आस्था शांडिल्य ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पूर्वजों के आशीर्वाद एवं अपने माता-पिता के कुशल मार्गदर्शन की देती है।

उनकी यह सफलता ग्रामीण इलाके के छात्राओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत कर रही है। उसकी सफलता पर परिवार, मित्रों एवं शुभ चिंतकों में खुशी का माहौल है। प्रभात ठाकुर

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News