बायोलॉजी रही आसान, फिजिक्स ने उलझाया – Live Hindustan

रविवार को आयोजित नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित लेकिन अपेक्षाकृत लंबा बताया। अधिकांश परीक्षार्थियों के अनुसार बायोलॉजी का पेपर सबसे आसान रहा और इसके अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे, जिससे नियमित अध्ययन करने वाले छात्रों को काफी फायदा मिला।
पेपर देकर परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि बायोलॉजी के प्रश्न सीधे और समझने में आसान थे। वहीं फिजिक्स के प्रश्नों ने अधिक समय लिया, जिसके कारण समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण रहा। कई छात्रों का कहना था कि फिजिक्स खंड में कुछ सवालों को हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। अभ्यार्थियों का मानना है कि जिन अभ्यर्थियों ने एनसीईआरटी की पुस्तकों का गहन अध्ययन किया था, उन्हें परीक्षा में स्पष्ट लाभ मिला। केमिस्ट्री का स्तर मध्यम रहा और अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप पूछे गए।

कोट–
बायोलाजी सबसे आसान और काफी हद तक एनसीईआरटी पर आधारित रही। बायोलाजी आसान थी, लेकिन फिजिक्स ने काफी समय खा लिया। पेपर बहुत कठिन नहीं था, लेकिन लंबा जरूर था। एनसीईआरटी पढ़ने वालों को फायदा मिला।
-आहना चौधरी

केमिस्ट्री और बायोलॉजी अपेक्षाकृत आसान थीं, लेकिन फिजिक्स के कुछ प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर कर दिया। कुल मिलाकर पेपर संतुलित था।
-अलवीना अंसारी

बायोलॉजी का पेपर सबसे आसान रहा और अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे। अच्छी तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह भाग काफी मददगार साबित हुआ।
-उमंग राजपूत

बायोलॉजी आसान थी, लेकिन फिजिक्स के सवालों ने काफी समय ले लिया। समय प्रबंधन करना चुनौतीपूर्ण रहा।
-आयुष कुमार

पेपर बहुत कठिन नहीं था, लेकिन लंबा जरूर था। कई प्रश्नों को हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा।
-मसी

पेपर का स्तर मध्यम था। जिन छात्रों ने नियमित तैयारी की थी, उनके लिए प्रश्न हल करना आसान रहा, हालांकि समय की कमी महसूस हुई।
-सुब्हान रजा
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News