पुरकाजी बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी मुनकाद अली ने कहा कि बसपा की सरकार में कानून व्यवस्था, किसानों व गरीब व्यापारियों के हित में अहम फैसले लिए हैं। बसपा ने भेदभाव की राजनीति नहीं की है।बसपा के प्रभारी मुनकाद अली रविवार को कस्बे में गोयल गार्डन में आयोजित बसपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा बसपा का मकसद कमजोरों को आगे बढ़ाना है। चार बार की मुख्यमंत्री मायावती ने सर्वहित में काम किए हैं। बसपा सरकार में हिंदू-मुस्लिम दंगा नहीं हुआ है। किसानों के हक में काम किए गए है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में सभी लोग परेशान आ चुके हैं।
केंद्रीय कार्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि वर्ष 2027 का चुनाव आने वाला है, इसलिए किसी के बहकावे न आए। इस बार बसपा की सरकार बनाकर महापुरुषों का सपना पूरा करना है। मुख्य कोर्डिनेटर विजय सिंह ने कहा कि विपक्ष की पार्टी घबराई हुई है, बसपा की ताकत बढ़ती जा रही है, कांग्रेस और सपा ने दलितों का अपमान करने का काम किया है। मंडल कार्डिनेटर आनंद प्रकाश ने कहा कि आज दूसरी पार्टियों बाबा साहेब और काशीराम की जयंती मनाने के लिए मजबूर हुए है। मुनकाद अली ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पुरकाजी विधानसभा के प्रभारी के रूप में कविता देवी के नाम की घोषणा की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश कुमार व संचालन आनंद प्रकाश ने किया। इस दौरान प्रेमचंद गौतम, सत्य प्रकाश, विजयपाल सिंह, प्रमोद कुमार पिनना, रविंद्र गौतम, श्रीपाल,कुलदीप,कपिल पिनना, आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play