मानव तस्करी से बचे दो नाबालिग – Live Hindustan

​मनोहरपुर। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया है। शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से रेस्क्यू किए गए इन बच्चों में एक लड़का और एक लड़की शामिल हैं, दोनों की उम्र 16 साल के करीब है, जो चक्रधरपुर के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया कि दोनों नाबालिग घर से पलायन कर मुंबई में मजदूरी करने जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, लड़के के बड़े भाई द्वारा इन्हें महाराष्ट्र की फैक्ट्रियों में बाल मजदूरी के लिए भेजा जा रहा था।

रविवार सुबह सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई और डालसा की टीम आरपीएफ थाना पहुंची। डालसा के पीएलवी अशोक महतो और एस्पायर संस्था की मंजू सवैया ने बच्चों की काउंसिलिंग कर उन्हें आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। बाल संरक्षण विभाग के प्रोटेक्शन अधिकारी डॉ. कृष्णा कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति, चाईबासा को सुपुर्द किया जाएगा। साथ ही, बच्चों के पुनर्वास के लिए सरकार की स्पॉन्सरशिप योजना के तहत उन्हें 4000 रु प्रति माह की सहायता राशि दिलाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन और आरपीएफ प्रभारी रविन्द्र कुमार समेत कई लोग शामिल थे।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News