महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान। कुशेश्वरस्थान अंचल से एक साथ दो अभ्यर्थियों ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रखंड के घोरदौड़ निवासी दिनेश यादव एवं गृहिणी पूनम देवी के पुत्र भगवान बाबू यादव उर्फ अभिषेक 144वां रैंक हासिल कर राजस्व अधिकारी बने। वहीं, औराही पंचायत के ब्रह्मपुर निवासी परमेश्वर साह एवं गृहिणी शीला देवी की पुत्री सीमा कुमारी 116वां रैंक हासिल कर डीएसपी बनी। भगवान बाबू यादव उर्फ अभिषेक ने गांव के ही सरकारी स्कूल से अपनी शिक्षा शुरू की और मैट्रिक की परीक्षा उच्च विद्यालय झझरा से उत्तीर्ण की।
सीमा कुमारी की प्रारंभिक पढ़ाई गांव से शुरू हुई। उन्होंने इंटरमीडिएट नवोदय विद्यालय से उत्तीर्ण की। सीमा ने बीएससी की परीक्षा दरभंगा से पास कर बीपीएससी परीक्षा की तैयारी करने दिल्ली चली गई । बधाई देने वालों में शिक्षाविद प्रो. शशि नाथ प्रसाद, चंद्रशेखर साह, मुखिया नीलम देवी, विरेन्द्र चौपाल, पूर्व मुखिया बिनोद कुमार ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता शंकर कुमार झा, मधुकांत झा मिन्टू, त्रिभुवन यादव आदि हैं
मनीगाछी, एक संवाददाता। प्रखंड के माउंबेहट गांव निवासी ललित कुमार झा के पुत्र नीरज कुमार झा ने बीपीएससी परीक्षा में सफल होकर परिवार ही नहीं, गांव को भी गौरवान्वित किया है। नीरज का चयन बतौर गन्ना पदाधिकारी के रूप में किया गया है। किसान परिवार से जुड़े नीरज के पिता प्राइवेट ट्यूशन करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। दादा स्व. नारायण जी झा किसान थे। नीरज ने गांव के ही उच्च विद्यालय से 10 वीं परीक्षा प्रथम क्षेणी में पास कर सीएम कॉलेज से 12वीं के बाद दरभंगा स्थित एमएलएमएस कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की और बीपीएससी को लक्ष्य बनाकर तैयारी शुरू की। इन्होंने दूसरे प्रयास में सफल होकर महज 26 वर्ष की उम्र में गन्ना पदाधिकारी बनकर गांव को गौरवान्वित किया है। इनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play