योग अपनाकर निरोग रहने का दिया संदेश – Live Hindustan

मोतिहारी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर के कई स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन कर लोगों को योग के द्वारा स्वस्थ व निरोग रहने के गुर सिखाये गये। अखिल गायत्री परिवार, बीजेपी व पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में आयोजित योग शिविर के मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद राधा मोहन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । उन्होंने बताया कि योग सबके लिए जरूरी है। योग करने से हम निरोग रहते हैं। साथ ही हमारा शरीर फुर्तिला और चुस्त बनता है। अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योग रोज करना चाहिए ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नंदलाल प्रसाद ने कहा कि जीवन ही योग है। महिला प्रभारी किरण शर्मा ने कहा कि आज के व्यस्तता भरे जीवन में योग बहुत जरूरी है। योग के माध्यम से हम अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं। दिल की बीमारी में ध्यान मुद्रा, गैस व कब्ज में हलासन , कपालभॉति, अनुलोम-विलोम व मंडूकासन लाभदायक है। मोटापा में ताड़ासन, त्रिकोणासन, सूर्य नमस्कार, सिरदर्द में ध्यान मुद्रा, जोड़ों के दर्द में हाथ व पैर का सूक्ष्म ध्यान, कमरदर्द में नौकासन व मकरासन योग लाभ पहुंचाता है। इस अवसर पर योगाभ्यास करने वालों में सांसद राधामोहन सिंह,जिला भाजपा महामंत्री डॉ .लालबाबू प्रसाद, वेद प्रकाश , किरण शर्मा , पुतुल रानी , मधु कुमारी, मीना मिश्रा, नीति श्रीवास्तव, आशा सिंह, रामजी प्रसाद व विनोद कुमार जायसवाल आदि उपस्थित थे।नवयुवक पुस्तकालय में भी हुआ आयोजन : इधर, नवयुवक पुस्तकालय में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व योग दिवस को लेकर भारत विकास परिषद्, व पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में मेन रोड के नवयुवक पुस्तकालय के सभागार में योग शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर नगर विधायक प्रमोद कुमार सहित अन्य ने योगाभ्यास किया । रविवार को गायत्री मंदिर परिसर में योग कराया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News