मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बायो आसान, केमेस्ट्री मॉडरेट और फिजिक्स ट्रिकी-लेंदी। री नीट के पेपर को लेकर परीक्षार्थियों की यही प्रतिक्रिया अधिकांश केन्द्रों पर रविवार को रही। पेपर को ज्यादातर परीक्षार्थियों ने वर्ष 2025 से भी ज्यादा कठिन बताया।
कहा कि पिछली परीक्षा की तुलना में सभी विषय के सवालों का स्तर कठिन था। केवल बायो आसान था। वहीं, एक्सपर्ट ने कहा कि फिजिकल केमेस्ट्री और फिजिक्स में स्टेटमेंट देकर सवाल पूछे गए थे जो परीक्षार्थियों के लिए कठिन रहा।
जिले में 13 केन्द्रों पर रविवार को परीक्षा हुई। 11 बजे से ही परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो गया। दोपहर 1.30 तक ही प्रवेश देना था। ऐसे में 1.30 के बाद आने वाले परीक्षार्थियों को बाहर ही रोक दिया गया। हाथी चौक, पानी टंकी चौक स्थित केन्द्र समेत कई केन्द्रों पर 1.39 बजे पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिला। वहीं, भीषण गर्मी में केन्द्र के बाहर धूप में खड़े अभिभावक छांव की तलाश में भटकते रहे।
इस बार रीजन वाले सवाल अधिक आए :
विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि इस बार के नीट में रीजन वाले सवाल अधिक थे। फिजिकल केमेस्ट्री और फिजिक्स में स्टेटमेंट देकर उस पर आधारित सवाल पूछा गया था। तीन मई को आयोजित परीक्षा में एक-दो लाइन जवाब वाले सवाल भी थे। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं था। मेडिकल की तैयारी कराने वाले डॉ. गौरव ने बताया कि बच्चों से मिले फीडबैक और सवालों के एनालाइसिस से यह पता चल रहा कि फिजिक्स और केमेस्ट्री में लेंदी सवाल पूछे गए थे। कुछ बच्चों ने कहा है कि पिछली परीक्षा की तुलना में सवाल आसान थे, लेकिन 80 फीसदी से अधिक परीक्षार्थियों का जवाब कि वर्ष 2025 की परीक्षा से भी ज्यादा टफ सवाल पूछा गया था।
कई वर्षों से नहीं पूछे जाने वाले टॉपिक से भी आए सवाल :
नीतीश्वर कॉलेज से परीक्षा देकर निकल रही गुनगुन ने बताया कि पिछली परीक्षा में मेरी स्कोरिंग अधिक थी, लेकिन इस बार कठिनाई के स्तर से स्कोरिंग कम आ रही है। कई ऐसे टॉपिक से सवाल पूछे गए जिनसे पिछले कई वर्षों से प्रश्न नहीं पूछे गए थे। उदाहरण के तौर पर केमेस्ट्री में आइसोमेरिज्म से सवाल पूछा गया था जबकि पिछले कई साल के टेस्ट सीरिज बनाने के दौरान इससे सवाल आया ही नहीं था। साइंस कॉलेज से परीक्षा देकर निकल रहे परीक्षार्थी आनंद ने बताया कि केमेस्ट्री में ऑर्गेनिक के सवाल ज्यादा था। फिजिकल से कम सवाल पूछे गए थे। इससे आठ से नौ सवाल पूछा गया था। फिजिक्स और केमेस्ट्री दोनों में सवाल लेंदी थे। इन दोनों की तुलना में बायो का पेपर आसान था।
कॉम्प्रेहेन्सिव सवालों ने परीक्षार्थियों को किया परेशान
परीक्षा के बाद पेपर एनालाइसिस करने वाले विशेषज्ञ के साथ ही परीक्षार्थियों ने कहा कि तीन मई को आयोजित परीक्षा में सीधा सवाल पूछा गया था। फिजिक्स में न्यूमेरिकल बेस्ड सवाल अधिक थे और वह भी ट्रिकी थे। इस बार कॉम्प्रेहेन्सिव वाले सवाल कई पूछे गए। लैंग्वेज आधारित सवाल भी कई थे। कई परीक्षार्थियों ने कहा कि फिजिक्स में मुश्किल से चार-पांच सवाल ही बना पाए हैं।
किसी केन्द्र पर 50 तो कहीं 70 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित :
नीट परीक्षा में केन्द्रों पर अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों की संख्या भी अधिक रही। कई केन्द्र पर 50 तो कई पर 70 तक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुछ केन्द्र पर परीक्षार्थी आईडी लेकर नहीं पहुंचे थे। बाद में परिजन आईडी लेकर आए। दोपहर 1.40 बजे तक इनके परिजन को आईडी लाने का मौका दिया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play