दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज – Live Hindustan

लक्सर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शारीरिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने युवती को घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। रविवार को परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के माता-पिता का निधन हो चुका है और वह अपने भाई-भाभी के साथ रहती है। बताया गया कि शनिवार को उसके भाई और भाभी किसी बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए बाहर गए हुए थे। आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति घर में घुस आया और युवती के साथ दुष्कर्म किया।
परिजनों के घर लौटने के बाद युवती ने किसी से कुछ नहीं बताया। हालांकि रात में उसकी तबीयत बिगड़ गई और पेट में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए लक्सर ले गए। वहां चिकित्सकीय जांच और पूछताछ के दौरान परिजनों को घटना की जानकारी मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News