सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत – Live Hindustan

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़या पुल के पास झुलनीपुर-खड्डा नहर मार्ग पर रविवार शाम को सड़क हादसे में ग्राम गिरहिया निवासी हृदेश चौधरी (18) पुत्र जुगुल चौधरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया है। इस घटना के बाद उसके गांव में मातम पसर गया। हृदेश खेत में रोपाई करने के बाद शाम को बाइक से बढ़या गांव से आगे किसी काम से गया था। वह उधर से वापस आ रहा था कि इस बीच बढ़या पुल के पास सामने से आए चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी।
इसके बाद वाहन नहर किनारे जाकर पलट गया। इस हादसे में हृदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से उसे निचलौल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पूरे परिवार के लोग मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी अभी नहीं हुई थी। उसका बड़ा भाई रामू चौधरी और मझला भाई कपिल दोनों मुंबई में काम करते हैं। उसकी मौत से मां गिरिजा देवी और पिता जुगुल का बुरा हाल हो गया है। एसओ अंकित सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। जरूरी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एक्सीडेंट में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News