दंपति का रास्ता रोककर दबंगों ने की मारपीट – Live Hindustan

महोबा। दबंगों ने दंपति का रास्ता रोककर गाली गलौच कर महिला के साथ मारपीट की। बचाव करने पर पति के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
पनवाड़ी के राजगंज निवासी दयावती पत्नी राकेश अहिरवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जून को वह पति के साथ उपचार कराने के बाद वापस लौटी तो रास्ता में घात लगाए बैठे दबंगों के द्वारा गाली गलौच की गई। दबंगों का विरोध करने पर मारपीट की। पति ने बचाव किया तो पति के साथ भी मारपीट की गई। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग एकत्र हो गए और बचाव किया। दबंग शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने आशीष सोनी, अजय, अजीज मंसूरी और रऊफ मंसूरी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
महोबा। दबंगों के द्वारा युवक के साथ मारपीट करने की शिकायत पर पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। महोबकंठ थाना के गांव माधवगंज निवासी रवि ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जून को वह घर में था तभी दबंग आए और गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित बृजेंद्र और धीरेद्र अहिरवार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News