जर्जर विद्युत तार की चपेट में आने से चौकीदार की मौत के मामले में पुलिस मृतक के बेटे की तहरीर पर विद्युत विभाग के जेई और लाइन मैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। बताते चलें आठ जून को कोटवन के सामने डागा प्लाईबोर्ड कम्पनी में सिक्योरिटी के पद पर तैनात दहगांव निवासी थान सिह की शौच को जाते समय रास्ते में पड़े 11 हजार केवीए विद्युत लाइन तार की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था। मृतक के बेटे पवन ने थाना कोसीकलां में विद्युत विभाग के जेई राहुल शाहु और लाइनमैन सुरजीत पर गंभीर आरोप लगाते हुये बताया कि पूर्व में जर्जर विद्युत तार बदलवाने के लिये कई बार शिकायती प्रार्थना-पत्र विभागीय अधिकारियों को देते हुए अवगत कराया था कि जर्जर तार की वजह से कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है, लेकिन शिकायती पत्र का कोई संज्ञान न लेने व समस्या का समाधान नहीं किया गया।
इसमें लापरवाही बरतने से विद्युत तार अचानक ध्वस्त होकर जमीन पर गिरने के चलते शौच जाते समय पिता की करंट लगने से मौत हो गयी। कोसीकलां पुलिस ने पीड़ित के प्रार्थना-पत्र के आधार पर विद्युत विभाग के जेई समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। अधिशाषी अभियन्ता विद्युत सुरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट विद्युत विभाग के सुरक्षा विभाग को जांच के लिये भेज दी गयी है जांच में दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play