Quote of the day: दुष्ट व्यक्ति और सांप में किसको चुनना चाहिए? जानें आचार्य चाणक्य के विचार – Live Hindustan

Quote of the day 22 June 2026, आज की चाणक्य नीति: हर व्यक्ति को जीवन में अच्छे और बुरे व्यक्ति मिलते हैं। जो लोग अच्छे होते हैं, वह भला चाहते हैं, जबकि जिनकी नियत में खोट होती है या अच्छे आचरण वाले नहीं होते हैं, वह सिर्फ अपना भला चाहते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी रचना नीति शास्त्र में मित्रता, संगति, शत्रुता और व्यवहार समेत जीवन के कई पहलुओं का विस्तार से वर्णन किया है। आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी प्रासंगिक है। कहा जाता है कि इन नीतियों को अपनाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन इन्हें अपनाने के बाद सफलता मिलना तय है। आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक के माध्यम से बताया है कि व्यक्ति को दुष्ट व्यक्ति और सांप में किसकी संगति चुननी चाहिए। आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति।
दुर्जनेषु च सर्पेषु वरं सर्पो न दुर्जनः ।
सर्पो दंशति कालेन दुर्जनस्तु पदे-पदे ।।
आचार्य चाणक्य के अनुसार, दुष्ट व्यक्ति और सांप इन दोनों में किसी एक को चुनना हो तो दुष्ट व्यक्ति की अपेक्षा सांप को चुनना ठीक है। क्योंकि सांप समय आने पर ही काटेगा, जबकि दुष्ट व्यक्ति हर समय नुकसान पहुंचाता रहेगा।
आचार्य चाणक्य का मानना है कि दुष्ट व्यक्ति सांप से भी ज्यादा हानि पहुंचाने वाला होता है। सांप तो आत्मरक्षा के लिए आक्रमण करता है, लेकिन दुष्ट व्यक्ति अपने स्वभाव के कारण हमेशा किसी न किसी तरह से कष्ट पहुंचाता ही रहता है। इसलिए चाणक्य कहते हैं कि दुष्ट व्यक्ति सांप से भी ज्यादा घातक होता है।
आचार्य चाणक्य ने एक अन्य श्लोक में बताया है कि किस तरह के व्यक्ति से मित्रता या दोस्ती करने से व्यक्ति नष्ट हो सकता है। जानें किस व्यक्ति की संगति को जल्दी से जल्दी छोड़ देना ही उत्तम होता है।
दुराचारी च दुर्दृष्टि: दुराऽऽवासी च दुर्जनः।
यन्मैत्री क्रियते पुम्भिर्नरः शीघ्र विनश्यति ॥
चाणक्य के अनुसार, बुरे चरित्र वाले, अकारण दूसरों को हानि पहुंचाने वाले और गंदे स्थान पर रहने वाले व्यक्ति के साथ जो मित्रता करता है, वह जल्दी ही नष्ट हो जाता है। आचार्य चाणक्य का मानना है कि जो व्यक्ति दुर्जन की संगति में रहता है उसका जीवन नरक के समान होता है। इसलिए व्यक्ति की भलाई इसी में होती है वह जितनी जल्दी हो सके, दुष्ट व्यक्ति का साथ छोड़ दे।

संक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News