इनविजिलेटर को हुआ शक, वॉशरूम का दरवाजा खोला तो मोबाइल पर गूगल से आंसर रट रहा था NEET छात्र! – AajTak

Feedback
21 जून को आयोजित हुए NEET-UG री-एग्जाम को ‘लीक-प्रूफ’ बनाने के लिए भले ही सरकार ने 51 हजार जैमर्स और कड़ी सुरक्षा का पहरा लगा रखा था, लेकिन हैदराबाद से नकल का एक ऐसा हैरान करने वाला व्यक्तिगत मामला सामने आया है जिसे सुनकर सुरक्षा एजेंसियां भी दंग हैं. यहां आदिबटला थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर एक 18 वर्षीय छात्र को परीक्षा के दौरान वॉशरुम के भीतर मोबाइल फोन से गूगल पर आंसर सर्च करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया.
सुबह 7 बजे ही रच दी थी साजिश: फ्लश टैंक में छिपाया फोन
हैदराबाद पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, आरोपी छात्र अछमपेट (Achampet) का रहने वाला है. उसका परीक्षा केंद्र रागनगुड़ा स्थित जिला परिषद हाई स्कूल में था. छात्र ने सुरक्षा चक्र को तोड़ने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया. 
चूंकि स्कूल के वॉशरुम की वेंटिलेटर खिड़की सीधे स्कूल की बाहरी बाउंड्री वॉल से सटी हुई थी, इसलिए छात्र परीक्षा शुरू होने से बहुत पहले सुबह करीब 7 बजे ही वहां पहुंच गया. उसने बाहर से ही वेंटिलेटर के रास्ते वॉशरुम के अंदर एक मोबाइल फोन रख दिया.
इसके बाद, जब सुबह 11 बजे छात्रों की एंट्री और चेकिंग शुरू हुई, तो वह आम परीक्षार्थियों की तरह कड़ी फ्रिस्किंग (तलाशी) से गुजरकर अंदर दाखिल हुआ. अंदर पहुंचने के बाद वह वॉशरुम गया और वेंटिलेटर से फोन उठाकर उसे एक ज़िप-लॉक कवर में सुरक्षित बंद किया और वॉशरूम के फ्लश टैंक के अंदर छुपा दिया.
पुलिस सुरक्षा टीमों ने सुबह 6 बजे और फिर दोबारा 11 बजे पूरे परिसर का दो बार गहन निरीक्षण किया था. इसके बावजूद, फ्लश टैंक के भीतर वाटर-प्रूफ कवर में छिपाया गया यह फोन शुरुआती जांच में सुरक्षाकर्मियों की नजरों से बच गया.
पेट दर्द का बहाना और गूगल पर सर्च
परीक्षा शुरू होने के बाद, आरोपी छात्र ने अचानक इनविजिलेटर (वीक्षक) से पेट में तेज दर्द की शिकायत की और रेस्टोरेंट (वॉशरुम) जाने की अनुमति मांगी. चूंकि यह वॉशरूम पूरे परीक्षा केंद्र के लिए एकमात्र कॉमन फैसिलिटी थी और स्कूल की मुख्य बिल्डिंग से काफी दूरी पर स्थित था, इसलिए छात्र को लगा कि वह वहां सुरक्षित है.
ऐसे खुली पोल
 वॉशरुम के भीतर छात्र को गए हुए जब जरूरत से ज्यादा वक्त बीत गया, तो हॉल में तैनात इन्विजिलेटर को शक हुआ. उन्होंने तुरंत कुछ स्टाफ मेंबर्स को चेक करने के लिए भेजा. जब स्टाफ ने अंदर जाकर देखा, तो छात्र मोबाइल फोन पर सीधे गूगल के जरिए नीट परीक्षा के सवालों के जवाब सर्च कर रहा था. उसे रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को अलर्ट किया गया और फोन जब्त कर लिया गया. डिवाइस की जांच में सामने आया कि वह एक्टिवली गूगल सर्च का इस्तेमाल कर रहा था और इसके अलावा फोन में इंस्टाग्राम के सिवाय कोई दूसरा संदिग्ध एप्लिकेशन एक्टिव नहीं था.
पुलिस कस्टडी में आरोपी, सख्त धाराओं में केस दर्ज
पूछताछ के दौरान आरोपी छात्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और वह फिलहाल हैदराबाद पुलिस की कस्टडी में है. स्कूल प्रशासन की लिखित शिकायत के बाद आदिबटला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और कड़े ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024’ के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News