बुलंदशहर: पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई की मीट फैक्ट्री सील – Live Hindustan

अलीगढ़ जनपद पुलिस द्वारा थाना चंडौस क्षेत्र में पकड़े गए 700 किलो मीट के सैंपल की गौमांस होने की हुई पुष्टि के मामले में खुर्जा निवासी कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई व मीट फैक्ट्री के स्वामी को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही मीट फैक्ट्री में दो अन्य साझेदारों को भी गिरफ्तार किया। रविवार को जिला बुलंदशहर की प्रशासनिक टीम ने खुर्जा स्थित मीट फैक्ट्री में संबंधित दस्तावेजों को खंगालते हुए जांच की। इसके बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया
वर्ष 1991 में प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सरकार में केंद्रीय खाद्य और नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री रहे सरवर हुसैन के भाई अनवर हुसैन खुर्जा स्थित अल हम्द फ्रोजन फूड्स के स्वामी हैं। विगत 15 जनवरी को थाना चण्डौस में पकड़े गए लोडर वाहन में मिले 700 किलो मीट के सैंपल को अलीगढ़ पुलिस ने मथुरा में विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा था। जांच में पकड़ा गया मीट के गोमांस होने की पुष्टि हुई। वाहन चालक द्वारा बताया गया कि पकड़ा गया मीट खुर्जा के अल हम्द फ्रोजन फूड्स से लाया गया था। जिसके बाद शुक्रवार को अलीगढ़ पुलिस खुर्जा पहुंची। जहां से पुलिस ने मीट फैक्ट्री के सवामी अनवर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को उनके अन्य दो साझेदारों को भी गिरफ्तार किया गया। रविवार को बुलंदशहर जिला प्रशासन की टीम ने फैक्ट्री में पहुंच कर जांच पड़ताल की। साथ ही अलग-अलग विभागों अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के संबंधित दस्तावेजों को खंगाला। करीब 8 घंटे तक जांच पड़ताल जारी रही।
मामले में एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में जांच की गई। समिति द्वारा जांच में पाया गया कि मानकों का पूर्ण रूप से पालन नहीं किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर समिति द्वारा फैक्ट्री में नौकिंग बॉक्स को सील करने का निर्णय लिया गया। जिससे फैक्ट्री के अंदर भविष्य में कोई भी स्लॉटर कार्य नहीं किया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।

कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।

पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News