Feedback
री-नीट परीक्षा का आयोजन 21 जून को देशभर में 5000 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर किया गया. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. लेकिन परीक्षा पूरी होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है री-नीट पेपर वापस से लीक हो गया है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद NTA ने बयान जारी किया है. एजेंसी ने इस वीडियो को फर्जी बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो फर्जी है और इसमें किए गए दावे गलत हैं. कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई. छात्रों को धोखा देने या डराने के लिए ऐसी गलत जानकारी बनाना और जानबूझकर फैलाना एक गंभीर अपराध है. NTA, I4C और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की मदद से इस कंटेंट को शुरू करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है.
क्या है वीडियो में?
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि कृपया इंटरनेट पर मिले इस वीडियो के बारे में ठीक से जानकारी दें. इसकी जांच करें और अधिकृत जानकारी दें.
Please give a proper Explanation about this video I found on the Internet . Launch a probe and Provide Authorised Information. This raise a lot of questions Regarding the @telegram Ban. Did something fishy happened again ? Or was it just precautionary? Clarification will help. pic.twitter.com/gn3REGwYrf
NTA ने दी सफाई
इसके बाद से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक्स पर एक बयान जारी कर वीडियो को लेकर सफाई दी है. बयान में एजेंसी ने कहा कि परीक्षा व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई है. एनटीए का ध्यान सोशल मीडिया पर नीट-यूजी 2026 के बारे में फैलाए जा रहे एक मनगढ़ंत वीडियो की ओर दिलाया गया है. वीडियो में किया गया दावा फर्जी है.
📌 OFFICIAL STATEMENT | NEET (UG) 2026
NTA’s attention has been drawn to a fabricated video being circulated on social media regarding NEET (UG) 2026. The video is FAKE and the claims it makes are false. The examination was conducted successfully today under comprehensive…
गंभीर अपराध है…
एजेंसी ने वीडियो को लेकर आगे कहा कि छात्रों को धोखा देने या उनमें डर पैदा करने के लिए इस तरह की भ्रामक चीजें तैयार की जा रही हैं और इस तरह की जानकारी जानबूझकर प्रसारित करना गंभीर अपराध है. एनटीए, कानून लागू करने वाली एजेंसियों की मदद से इस सामग्री को शुरू करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
छात्रों और अभिभावकों से की खास अपील
इसके साथ ही एजेंसी ने छात्रों अभिभावकों और आम लोगों से अपील की है कि वह केवल ऑफिशियल वेबसाइट और एजेंसी की वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू