जरमुंडी प्रतिनिधि। जरमुंडी के स्थानीय बजरंगबली मोड़ चौक स्थित यात्री शेड में सोमवार को झारखंड आंदोलनकारियों की एक मासिक बैठक प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सोनालाल हेम्ब्रम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर विगत बैठक की समीक्षा की गई और सर्वसम्मति से कई प्रस्तावों को पारित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सांगठनिक मजबूती के लिए सभी चिन्हित आंदोलनकारी को निश्चित रूप से बैठक में उपस्थित रहना है। चिन्हित आंदोलनकारियों को सरकार द्वारा यथाशीघ्र सम्मान करने का आग्रह किया गया। बासुकीनाथ सिद्धो कान्हो चौक पर आगामी क्रांति दिवस कार्यक्रम को यादगार दिवस के रूप में सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ आंदोलनकारी सोनालाल हेंब्रम, दुमका जिला अध्यक्ष बाबूराम मुर्मू, कांग्रेस राय, अवध बिहारी, छोटका मरांडी , माताल हेंब्रम, राम गोपाल साह आदि ने बैठक को संबोधित करते हुए सांगठनिक मजबूती को लेकर आगे की रणनीति से अवगत कराया। मौके पर जिलाध्यक्ष बाबूराम मुर्मू , राजेंद्र कापरी, घनश्याम मिस्त्री, कांग्रेस राय, नकुल मंडल, सरकारी कुंवर, ध्यानी कुंवर, इंद्रजीत कुंवर, नेमानी मांझी, अवध बिहारी, महावीर मंडल, मोतिया सोरेन, प्राण मोहन मंडल, सुरेश भंडारी, अभिमन्यु चौधरी, गोपाल साह, रामगोपाल साह, नेमानी महतो, माताल हेंब्रम, पुलिया देवी, प्रसादी पंजियारा सहित दर्जनों अन्य मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play