अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की वेबसाइट लॉन्च – Live Hindustan

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने विभाग के तहत संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की वेबसाइट का शुभारंभ (लॉन्चिंग) किया। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित इस वेबसाइट के माध्यम से छात्र एवं अभिभावक आवासीय विद्यालयों से संबंधित आवश्यक सूचनाएं एवं सेवाएं अधिक सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ प्राप्त कर सकेंगे। सोमवार को हज भवन में आयोजित विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान इस वेबसाइट की शुरुआत की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री मो. जमा खान ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की और उन्हें प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए।
साथ ही, उन्होंने विभागीय कार्यो में बेहतर समन्वय, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व तय करने पर बल दिया। उन्होंने विशेष रूप से छात्रावास एवं आवासीय विद्यालयों के संचालन, विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं तथा सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर उत्पन्न समस्या का त्वरित समाधान करें। नियमित क्षेत्रीय भ्रमण एवं निरीक्षण की आवश्यकता जताई और अधिकारियों को लाभार्थी केंद्रित दृष्टिकोण अपनाते हुए योजनाओं को लागू करने का निर्देश दिया।बैठक में सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारियों द्वारा जिलावार प्रस्तुतिकरण दिया गया। इसमें विभागीय योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं चुनौतियों की समीक्षा की गई। बैठक में मंत्री ने इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में आवासीय विद्यालय के प्रदर्शन की सराहना की और दरभंगा के प्रदर्शन को गौरवपूर्ण बताया। बैठक में विभाग के सचिव मो. सोहेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News