आज से भारत-अमेरिका करार पर वार्ता शुरू – Live Hindustan

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर वार्ता अब अंतिम दौर में है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों (मंगलवार व बुधवार) में समझौते पर अंतिम सहमति बन जाएगी। इस बीच अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीर भारत पहुंच हैं जो मंगलवार से दो दिवसीय व्यापार समझौते से जुड़ी वार्ता में हिस्सा लेंगे। संभावना है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच समझौते पर अंतिम सहमति बन सकती है। जैमिसन ग्रीर अपने भारत दौरे के दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक भारत-अमेरिका संयुक्त बयान और अंतिम समझौते पर चर्चा होगी।
दोनों ही देश बीते करीब दो महीने से समझौते को लेकर स्पष्ट कर चुके हैं कि समझौते से जुड़ी वार्ता 99 फीसदी पूरी हो चुकी है। अब कुछ चुनिंदा मुद्दों पर चर्चा होने और उन पर सहमति बनने बाकी है।बीते दिनों केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी कहा था कि इसी महीने अमेरिका का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत का दौरा करेंगे और अगर महीने दोनों देशों के बीच पहले चरण का समझौता होने की पूरी संभावना है। ध्यान रहे कि दोनों देशों ने 13 फरवरी 2025 को व्यापार समझौते की शुरूआत की थी। उसके बाद से दोनों पक्षों के बीच कई दौर की वार्ता हुई है लेकिन बीच में अमेरिका सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए टैरिफ को गैर कानूनी बताया था, जिसके बाद वार्ता थोड़ी धीमी हुई। अब अमेरिका की तरफ से लगाए गए 10 फीसदी टैरिफ की समय सीमा भी 24 जुलाई को खत्म हो रही है। ऐसे में संभावना है कि दोनों पक्ष व्यापार समझौते पर जल्द सहमति बना सकते हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News