Top News Today: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। अलीगंज के एनिमेशन सेंटर में लगी भीषण आग ने 14 जिंदगियां निगल लीं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खुद मौके पर पहुंचे और आंखों में आंसू लिए बोले कि मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं। इधर महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सभी 6 बागी सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल। इस मौके पर शिंदे ने कहा कि अब हमारे पास तीन संजय हैं, दूसरे संजय की जरूरत नहीं। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…
अलीगंज इलाके में सोमवार को तीन मंजिला इमारत में चल रहे एनिमेशन सेंटर में लगी भीषण आग में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू कर दिया। इमारत के अंदर घना धुआं भरा होने के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं। फायर ब्रिगेड की टीमों ने पहली मंजिल की दीवार तोड़कर अंदर रास्ता बनाया और कमरा-कमरा तलाशी शुरू की। मौके पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक घटना देखकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं। पाठक ने बताया कि अब तक 13 बच्चों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है। घायलों का इलाज केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
शिवसेना (यूबीटी) के सभी छह बागी सांसद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। सोमवार को इन सांसदों ने शिंदे के साथ मंच साझा किया। शामिल होने वाले सांसदों में संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दिना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापूराव पाटिल अष्टिकर शामिल हैं। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज हमारे साथ 6 सांसद शामिल हुए हैं। इनमें तीन संजय भी हैं। हमारे पास पहले से विधायक संजय राठोड भी हैं। जब हमारे पास संजय हैं, तो दूसरे संजय की चर्चा करने की जरूरत नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेबर पार्टी के अंदर बढ़ते विरोध और असंतोष के बीच उन्होंने यह फैसला लिया। 2024 के आम चुनाव में भारी जीत हासिल करने वाले स्टार्मर की लोकप्रियता हाल के विवादों, घोटालों और नीतिगत फैसलों के कारण तेजी से घटी थी। लेबर पार्टी के 100 से अधिक सांसदों ने खुलकर उनसे इस्तीफा देने की मांग की थी। शुक्रवार को ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर एंडी बर्नहैम की संसदीय उपचुनाव में बड़ी जीत ने संकट को और गहरा कर दिया। यह ब्रिटेन में पिछले एक दशक का सातवां प्रधानमंत्री परिवर्तन है। पढ़ें पूरी खबर…
इजरायली सेना (IDF) ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सीमा के निकट एक पहाड़ के अंदर हिजबुल्लाह की बड़ी भूमिगत ड्रोन उत्पादन फैक्ट्री का पता लगाया और उस पर कब्जा कर लिया है। द टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, इस गुप्त सुविधा का इस्तेमाल ईरान निर्मित ड्रोन पार्ट्स को असेंबल कर इजरायल पर हमले के लिए किया जा रहा था। फैक्ट्री ईरान के प्रत्यक्ष समर्थन, फंडिंग और तकनीकी मदद से पिछले एक दशक में बनाई गई थी। यह परिसर मजदल जौन गांव के नीचे स्थित है, जो इजरायली सीमा से करीब 6 किलोमीटर दूर है। सुरंग पहाड़ के अंदर सैकड़ों मीटर लंबी है और जमीन से 29 मीटर की गहराई तक जाती है। बड़े स्टील के विस्फोटरोधी दरवाजों से सुरक्षित इस फैक्ट्री को हिजबुल्लाह की अन्य सुरंगों से बेहतर माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अति पिछड़ा महासम्मेलन के मंच से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि उनकी सुरक्षा में आज भी डेढ़ सौ पुलिसकर्मी तैनात हैं, फिर भी वे सुरक्षा कटौती की बात करते हैं। पटना से गोपालगंज और दिल्ली तक उनके कितने मकान हैं, इसकी गिनती नहीं है। फिर भी पूरे परिवार को अलग-अलग बंगला चाहिए। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सोमवार को भाजपा द्वारा आयोजित अति पिछड़ा महासम्मेलन में नवनिर्वाचित विधान पार्षदों का अभिनंदन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार की पुलिस अगर इन्हीं की सुरक्षा में लगा दी जाए तो अति पिछड़ा समाज की सुरक्षा कौन करेगा। उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी और जरूरत के अनुसार सुरक्षा मुहैया है, फिर और क्या चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play