राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यिालय में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवा पुन: नवीकृत कर दी गई है। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के आदेश से कुलसचिव कार्यालय ने इससे संबंधित विषयवार अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार विषयवार सेवा अवधि विस्तारित हुई है। 19 विषयों में कुल 448 अतिथि शिक्षकों का सेवा नवीनीकरण किया गया है। इसके अंतर्गत वाणज्यि में 43, जंतु वज्ञिान में 58, गणित में 20, रसायन शास्त्र में 32, समाजशास्त्र में 27, मनोवज्ञिान में 22, राजनीति विज्ञान में 35, भूगोल में नौ, एआईएच एंड सी में छह, भौतिकी में 33, वनस्पति विज्ञान में सात, ऊर्दू में 17, संस्कृत में 18, दर्शनशास्त्र में 10, मैथिली में पांच, अंग्रेजी में 31, गृह विज्ञान में 11, इतिहास में 48 और अर्थशास्त्र में 16 अतिथि शिक्षक शामिल हैं। इनका कार्यकाल 11 महीने तक विस्तारित करते हुए दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय स्थित कॉलेजों में पदस्थापित किया गया है。
जारी अधिसूचना के अनुसार इन अतिथि शिक्षकों की सेवा 22 जुलाई से शुरू हो गई है, हालांकि इन्हें कक्षाएं एक जुलाई से दी जाएंगी। इन अतिथि शिक्षकों की सेवा मात्र 11 माह के लिए ही होगी और 21 मई 2027 को स्वत: इनकी सेवा समाप्त हो जाएगी। विगत वर्ष संगीत विषय में तीन अतिथि शिक्षकों की सेवा का नवीनीकरण किया गया था, जबकि इस वर्ष संगीत विषय में एक भी अतिथि शिक्षक की सेवा का नवीनीकरण नहीं हुआ है। इसके अलावा अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, उर्दू, गृह विज्ञान एवं जंतु विज्ञान के एक-एक अतिथि शिक्षकों की सेवा का भी नवीनीकरण नहीं हो सका। सेवा नवीनीकरण की अधिसूचना जारी करने के लिए लनामिवि अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. बच्चा कुमार रजक ने
विवि प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play