फल-सब्जी उत्पादन की जानकारी दी – Live Hindustan

जीवछ मिश्रा पुपरी। कृषि विज्ञान केन्द्र सीतामढ़ी द्वारा विभिन्न फलों एवं सब्जियों में मूल्यवर्धन आधारित प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान वैज्ञानिकों ने युवाओं को सब्जी उत्पादन एवं सब्जी के विभिन्न उत्पादों को तैयार करने के प्रति जागरूक किया।
युवाओं को घरों में खेत के अलावे घरों में सब्जी उत्पादन करने की तकनीकी जानकारी दी गई। केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि जब विभिन्न सब्जियों एवं फलों की क़ीमत काफी कम हो जाती है। इस समय मूल्यवर्धन कर कई गुणा आमदनी को बढ़ाया जा सकता है। सब्जी को नवीनतम तकनीक से लम्बे समय तक संरक्षित रखा जा सकता है। गृह वैज्ञानिक डॉ. सलोनी चौहान ने इस कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य रूप से सेब, चुकंदर एवं आम से जैम, जैली, कैडी एवं आरटीएस पेय पदार्थ का वैज्ञानिक विधि से कैसे बनाने की विस्तार से सैधान्तिक एवं प्रायोगिक विधि से बताया। उन्होंने ऑन स्पॉट इन उत्पादों को बनाकर युवाओं को दिखलाया।
डॉ. चौहान ने बताया कि फलों एवं सब्जियों को लम्बे समय तक सुरक्षित रखने कि तकनीक, प्रीजर्वेटिव का संतुलित उपयोग, बोतलों का स्ट्राइल एवं स्वच्छता का भी ध्यान रखना काफी आवश्यक होता है।
प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. किंकर कुमार एवं उद्यान वैज्ञानिक मनोहर पंजीकार ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि अगर विभिन्न फलों एवं सब्जियों की आकर्षक पैकेजिंग, लेवलिंग एवं एफएसएसएआई से लाइसेंस प्राप्त हो जाती है तो इसका विपणन आसानी से किया जा सकता है। अगर युवाओं एवं युवतियों का समूह बनाकर विपणन करने पर इसका अच्छा परिणाम आ सकता है। सस्य वैज्ञानिक सच्चिदानंद प्रसाद एवं पादप रक्षा वैज्ञानिक डॉ. श्रीति मोसेस ने बताया कि सरकार के द्वारा भी मूल्यवर्धन एवं स्वयं सहायता समूह को बढ़ावा देने के लिए अनेकों कार्यक्रम नियमित रूप से चलाये जा रहे हैं, जिसका लाभ लिया जा सकता है。
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News