फरीदाबाद,सरसमल। भारतनेट उद्यमी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और ग्राम पंचायतों को इंटरनेट सेवाओं से जोड़ने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भारतनेट उद्यमी बनाए जाने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। बीएसएनएल फरीदाबाद के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. डी.एन. कात्यायन ने बताया कि भारतनेट परियोजना के तहत देशभर में 1.5 करोड़ ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुविधाओं का विस्तार करना और इंटरनेट आधारित सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है। योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायत कार्यालयों, चौपालों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों और अन्य सरकारी संस्थानों को निःशुल्क हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है। इससे ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी。
फरीदाबाद और पलवल के ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए सर्वे, कनेक्टिविटी विस्तार और स्थानीय स्तर पर जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। गांवों में अधिक से अधिक परिवारों तक ब्रॉडबैंड सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।
योजना के तहत स्थानीय युवाओं को भारतनेट उद्यमी के रूप में जोड़ा जा रहा है। उन्हें इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराने और सेवाओं के संचालन में भागीदारी दी जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है।
बीएसएनएल की ओर से गांवों के सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, आईटीआई और कौशल विकास संस्थानों के विद्यार्थियों से संपर्क कर योजना की जानकारी दी जा रही है। युवाओं को तकनीकी सेवाओं से जोड़कर गांवों में डिजिटल नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। यह पहल ग्रामीण सशक्तिकरण और डिजिटल समावेशन को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play