डीएम के आश्वासन पर वकीलों को आन्दोलन खत्म – Live Hindustan

पिछले 18 दिनों से चल रहा वकीलों का विरोध-प्रदर्शन सोमवार को डीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। डीएम ने फोन पर वकीलों को आश्वासन दिया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में एसडीएम का तबादला कर दिया जाएगा, जबकि नायब तहसीलदार को शीघ्र ही तहसील से हटा दिया जाएगा। एसडीएम उदित पवार और तहसील में तैनात नायब तहसीलदारों की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ता तहसील की सभी अदालतों का बहिष्कार पिछले एक सप्ताह से एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार से वकीलों का यह प्रदर्शन और तेज होना था। जिसकी सूचना खुफिया विभाग ने अधिकारियों को दी थी।

जिसकी खबर मिलते ही सोमवार को सीओ एलआईयू विजय राना तहसील पहुंचे और एडवोकेट प्रैक्टीशनर्स एसोसिएशन की ओर से गठित की गई सात अधिवक्ताओं की टीम से वार्ता करने के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार से डीएम अविनाश सिंह की फोन पर बात कराई। डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में एसडीएम उदित पवार का जिले से बाहर तबादला कर दिया जाएगा। वहीं नायब तहसीलदार शिवा वर्मा को शीघ्र ही तहसील से हटा दिया जाएगा। जिसके बाद वकीलों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। एडवोकेट प्रैक्टीशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार ने बताया कि डीएम से फोन पर वार्ता हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News