पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज -(A) मुरसान। थाना क्षेत्र के पटाखास चौराहा के पास पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने हत्या के एक आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बा मुरसान के दयालपुर पेट्रोल पंप के निकट के रहने वाले हार्डवेयर कारोबारी सुनील चौधरी की उसके ही दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस मुख्य आरोपी सुखबीर की तलाश में लगी हुई थी। जबकि दो अन्य अजय और चंदन को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। रविवार को पुलिस मुरसान पटैनी सें वर्धवारी रोड पर जा रही थी।
कभी मुखबिर की सूचना पर हत्या के मुख्य आरोपी फरार सुखबीर फौजी के गांव से पटेनी की तरफ आने की जानकारी मिली। सामने से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल पुलिस को आई हुई दिखी। पुलिस के द्वारा टॉर्च जलाकर बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान सुखबीर फौजी ने तमंचा निकाल कर पुलिस फोर्स के साथ मौजूद कोतवाली प्रभारी के ऊपर फायर झोक दिया। गनीमत यह रही की गोली ग्रीश चंद्र गौतम कोतवाली प्रभारी की बुलेट प्रूफ जैकेट मे लगी। दूसरा फायर गाड़ी पर मारा, पुलिस के द्वारा आत्मरक्षा के के दौरान हत्या के मुख्य आरोपी सुखबीर फौजी की दो बोली उसके दोनों पैरों में जाकर लगी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल फौजी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। तेहरीर के आधार पर पुलिस ने जानलेवा व हत्या के प्रयास के मामले में सुखबीर फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी सुखबीर फौजी के पास से एक तमंचा बरामद किया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play