सेंट्रल जेल को शहंशाहपुर शिफ्ट करने की तैयारी – Live Hindustan

वाराणसी, विशेष संवाददाता। कचहरी स्थानांतरण प्रक्रिया के बीच सेंट्रल जेल शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसे आराजीलाइन ब्लॉक के शहंशाहपुर गांव ले जाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने शासन को भेज दिया है। इस सिलसिले में कारागार अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। माना जा रहा है कि सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया जा रहा है। आंकड़े के मुताबिक सेंट्रल जेल की कुछ क्षमता 2200 कैदियों की है। नगरीकरण के कारण इसका बड़ा हिस्सा शहर अंदर हो गया है। करीब 147 एकड़ भूभाग में फैला कारागार के एक ओर वरुणा नदी तो तीन तरफ आबादी है।
लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला और जेल प्रशासन कई बार चिंता जता चुका है। वर्तमान में कचहरी स्थानांतरण प्रक्रिया जारी है। इसे सेंट्रल जेल की जमीन पर शिफ्ट करने की योजना है। ऐसे में कारागार को अन्यत्र भेजना जरूरी हो गया है। इसे पूरी तरह शहर से दूर भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बाबत प्रशासन ने शासन के पास प्रस्ताव भेज दिया है।जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में शहंशाहपुर गांव में कृषि विभाग की जमीन का उल्लेख किया गया। यह भी बताया कि वह कृषि विभाग की लगभग 150 एकड़ जमीन देने पर सहमत है। उसकी मंशा है कि दोनों संस्थाओं के स्थानांतरण में कोई दिक्कत न हो।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News