सेना का भी सोलर एनर्जी, कूड़ा निस्तारण पर विशेष जोर – Live Hindustan

सोलर एनर्जी और बेहतर कूड़ा प्रबंधन पर अब सेना का भी विशेष जोर है। सेना ने पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पश्चिम यूपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा ने बाबूगढ़ सैन्य स्टेशन में 0.5 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र और कूड़ा निस्तारण प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सेना के सैन्य स्टेशनों को आत्मनिर्भर बनाना, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना और एक स्वच्छ एवं हरित भविष्य का निर्माण करना है। बाबूगढ़ सैन्य स्टेशन में ​0.5 मेगावाट सोलर एनर्जी प्लांट को लेकर बताया गया कि यह न केवल सैन्य स्टेशन की बिजली की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा, बल्कि कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और ऊर्जा के क्षेत्र में स्टेशन को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक मील का पत्थर साबित होगा।
इसी तरह कूड़ा निस्तारण प्लांट को लेकर कहा कि पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सेना ने इसकी शुरुआत की है। यह प्रोजेक्ट प्रभावी कचरा प्रबंधन प्रथाओं को सुनिश्चित करेगी। इसके माध्यम से संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग किया जाएगा, जिससे सैन्य स्टेशन के भीतर स्वच्छता का स्तर बढ़ेगा और पर्यावरण अनुकूल कार्यप्रणाली को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर पश्चिम यूपी सब एरिया के डिप्टी जीओसी, बाबूगढ़ सैन्य स्टेशन के स्टेशन कमांडर और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो :
राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
कॅरियर का सफर
राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।
विजन
सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News