पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत – Live Hindustan

चांदपुर के मोहल्ला काजीजादगान स्थित एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।नहटौर थाना क्षेत्र के गांव तालमपुर कुमराला निवासी छोटे सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी छोटी देवी (40 वर्ष) गुर्दे में पथरी की समस्या से पीड़ित थीं। उन्हें उपचार के लिए चांदपुर के काजीजादगान स्थित एम पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को अस्पताल में उनका ऑपरेशन कर पथरी निकाली गई थी।
आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जिस पर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें बिजनौर रेफर कर दिया। बिजनौर ले जाते समय अथवा वहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन महिला का शव लेकर अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। छोटे सिंह का आरोप है कि उनकी पत्नी का उपचार आयुष्मान कार्ड के तहत हो रहा था, इसके बावजूद अस्पताल द्वारा खून की जांच के नाम पर 25 हजार रुपये वसूले गए। परिजनों का यह भी आरोप है कि हंगामे की सूचना मिलते ही अस्पताल स्टाफ ने रिसेप्शन पर लगे डॉक्टरों के नेम प्लेट हटा दिए और कुछ चिकित्सक वहां से चले गए। महिला अपने पीछे पति, दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। उधर, प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है मृतका महिला के परिजनों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया और महिला के शव को परिजन अपने साथ घर ले गए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News