8:25 AM: सीबीआई ने आज सुबह ही हरियाणा के IAS पंकज अग्रवाल को गिरफ़्तार कर लिया है। वह IDFC फ़र्स्ट बैंक की चंडीगढ़ के सेक्टर 32 ब्रांच में मौजूद हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) के अकाउंट से सरकारी फ़ंड के ग़लत इस्तेमाल के मामले में अरेस्ट हुए हैं। उस समय वे स्कूल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग में प्रधान सचिव थे। आज ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
8:10 AM: मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून आगे बढ़ रहा है और अगले 48 घंटे में यह मुंबई पहुंच सकता है। इसके बाद मुंबई में झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी। इधर मॉनसून बिहार के मुजफ्फरपुर में अटका हुआ है। मॉनसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बन गई हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पहाड़ी इलाकों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
8:05 AM: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस मामले में 15 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं इस मामले में इमारत के मालिकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि लापरवाही बरतने के आरोप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की पड़ताल के लिये विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गयी है।
8:00 AM: स्विट्जरलैंड में शांति वार्ता के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर धमकी भरे अंदाज में कहा है कि उन्हें जो कुछ करना है वह करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर ईरान का रवैया ठीक नहीं रहा तो अपने मन से काम करेंगे। बता दें कि शांति वार्ता के दौरान ट्रंप के बयान की वजह से ईरान के प्रतिनिधिमंडल ने वॉकआउट भी कर दिया था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play