Breaking News Today 23 June: लखनऊ में कोचिंग सेंटर आग मामले की जांच जारी, क्या ऑटोमेटिक गेट की वजह से बड़ा हु – India.Com

Breaking News Today 23 June 2026 Aaj Ki Taja Khabar: सोमवार की दोपहर लखनऊ पर तब भारी पड़ गई, जब शहर के एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई और देखते ही देखते यह इतनी भड़क गई कि उसमें 15 लोगों की जान चली गई, जबकि 10 अन्य घायल हैं. मरने वालों में ज्यादातर छात्र हैं. इस बिल्डिंग में आने-जाने का एकमात्र रास्ता था, जिसके चलते इस हादसे ने विकराल रूप ले लिया. अब अधिकारियों और फायर ऑडिट करने वाले अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस बिल्डिंग में इस कोचिंग का संचालन कैसे चल रहा था? इसे कैसे NoC मिल गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू हो गई है.

अब तक पुलिस ने कोचिंग सेंटर से जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लापरवाही बरतने के आरोप में सीएम के निर्देश पर 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

इसके अलावा आप देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.

Breaking News Today 23 June: लखनऊ अग्निकांड- बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र शुक्ला गिरफ्तार
Breaking News Today 23 June: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के पारावाड़ा स्थित फार्मा सिटी में मौजूद दक्षिण एनर्जी इंडस्ट्रीज में मंगलवार को भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक दो मजदूरों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य कर्मचारी घायल हो गए हैं. यहां मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
Breaking News Today 23 June: लखनऊ अग्निकांड- हादसे के बाद प्रशासन ने तत्कालीन अधिकारियों और इंजीनियरों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है. अब तक इससे जुड़े 16 लोगों की सूची तैयार की गई है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Breaking News Today 23 June: लखनऊ अग्निकांड- इस मामले मेें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस ने अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लापरवाही बरतने के आरोप में 4 अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है.
Breaking News Today 23 June: नमस्कार! मंगलवार 23 जून को हो रही सभी बड़ी घटनाओं की जानकारी के लिए बनी इस लाइव पेशकश में आपका स्वागत है. यहां आपको मिलेंगे देश और दुनिया के सभी बड़े अपडेट्स, जुड़े रहिए हमारे साथ…
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News