रजिस्ट्री के लिए तहसीलों के चक्कर नहीं कटेंगे – Live Hindustan

फरीदाबाद,सरसमल। हरियाणा में जमीन और संपत्ति से जुड़े काम अब पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और तेज होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री 23 जून को ”ऑटो म्यूटेशन सिस्टम” और ”पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0” का शुभारंभ करेंगे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद नागरिकों को रजिस्ट्री और इंतकाल के लिए बार-बार तहसीलों (सरकारी कार्यालयों) के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
उपायुक्त एवं जिला राजस्व अधिकारी आयुष सिन्हा के अनुसार, राजस्व विभाग की इन डिजिटल पहलों का मकसद सेवाओं को पारदर्शी, समयबद्ध और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाना है। सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि संपत्ति की रजिस्ट्री होते ही संबंधित इंतकाल स्वत: दर्ज हो जाएगा। अभी तक लोगों को रजिस्ट्री के बाद अलग से इंतकाल के लिए आवेदन करना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की अतिरिक्त खपत होती थी।
नई प्रणाली में ऐसे मामलों का निपटान और तेजी से होगा, जिनमें किसी प्रकार की जांच की आवश्यकता नहीं है। ऐसे इंतकाल 24 घंटे के भीतर स्वीकृत किए जा सकेंगे। वहीं जांच वाले मामलों का भी निर्धारित समय सीमा में निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। इससे लंबे समय से लंबित पड़े मामलों में कमी आने की उम्मीद है।
पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 के तहत दस्तावेजों की प्रक्रिया भी पूरी तरह डिजिटल और सरल बनाई गई है। आधार आधारित ई-केवाईसी, ऑनलाइन सत्यापन, क्यूआर कोड प्रमाणीकरण और अतिरिक्त दस्तावेज अपलोड करने जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं। इससे दस्तावेजों की जांच पहले से अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद हो सकेगी।
नई व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण लाभ यह भी होगा कि नागरिकों को डीटीपी या अन्य अनुमतियों के लिए दस्तावेजों की भौतिक प्रतियां जमा नहीं करनी पड़ेंगी। विभिन्न विभागों के डाटा को आपस में जोड़ा गया है, जिससे सत्यापन प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी हो सकेगी। इससे समय की बचत होगी और फाइलों के लंबित रहने की संभावना कम होगी।
उपायुक्त के मुताबिक राजस्व विभाग के अनुसार, नागरिक अपने इंतकाल की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे और जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां भी डिजिटल माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। भूमि रिकॉर्ड तेजी से अपडेट होंगे, जिससे किसानों, भूमि स्वामियों और संपत्ति खरीदने-बेचने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विभाग को उम्मीद है कि इन दोनों व्यवस्थाओं से राजस्व प्रशासन की कार्यकुशलता बढ़ेगी और लोगों को अधिक पारदर्शी व त्वरित सेवाएं मिलेंगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News