नागकूप के आसपास बनेगा कॉरिडोर – Live Hindustan

वाराणसी, विशेष संवाददाता। भारतीय संस्कृति, स्वास्थ्य और शिक्षा का संगम रही जैतपुरा स्थित पतंजलि योग एवं शास्त्रार्थ पीठ (नाग कूप) जल्द ही पुराने कलेवर में दिखेगी। पर्यटन विभाग इसका सुंदरीकरण कराने जा रहा है। पीठ के चारों ओर 50 से 60 मीटर लम्बा कॉरिडोर बनेगा। इसमें महर्षि पतंजलि रचित ‘अष्टांग योग’ को अलग-अलग स्थान देकर योगाभ्यास, आयुर्वेदिक चिकित्सा की व्यवस्था होगी। इसे शोध के अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे पूरा कर लिया है。
काशीखंड के मुताबिक नागकूप को नागलोक का रास्ता माना जाता है। कूप में कर्कोटक नामक सर्प रहता है। पाणिनी ने दूसरी से चौथी सदी के बीच यहीं ‘अष्टाध्यायी’ की रचना की थी। यह संस्कृत व्याकरण का सर्वाधिक प्रमाणिक ग्रंथ है। इसके आठ अध्यायों में करीब चार हजार सूत्र हैं। बाद में महर्षि पतंजलि ने इसके कुछ प्रमुख सूत्रों की सामान्य संस्कृत भाषा में व्याख्या की, जिसे महाभाष्य के नाम से जाना जाता है। यहां शास्त्रार्थ की परंपरा भी अनादिकाल से अब तक चली आ रही है। हर वर्ष नागपंचमी पर यहां विद्वानों का जमावड़ा होता है।
काशी से प्रारंभ योग और आयुर्वेद की परंपरा के विकास के लिए सरकार परियोजना बना रही है। जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक और पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने विगत दिनों भवनों का सर्वेक्षण किया था। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, नागकूप सहित पूरी पीठ का पुनर्विकास किया जाएगा। कूप के सुंदरीकरण के साथ आसपास से कब्जा हटाकर करीब 60 मीटर चौड़ा गलियारा बनाया जाएगा। उसके चारों ओर अष्टांग योग सभी आठों चरण के अलग-अलग कक्ष होंगे। जहां उनके बारे में अध्ययन के साथ शोध कार्य भी कराए जाएंगे। विश्वभर में फैले विभिन्न योग पीठ से इसे जोड़ा जाएगा।
महर्षि पतंजलि तपोस्थली प्राचीन नागकुंड मंदिर ट्रस्ट जैतपुरा से जुड़े कुंदन पांडेय का कहना था कि सुंदरीकरण के लिए अधिकारियों की टीम कई बार सर्वे कर चुकी है। शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया है। यहां एक बड़े कॉरिडोर निर्माण का प्रस्ताव बन रहा है।
जीटी रोड से सीधे जुड़ेगा नागकूप
अधिकारियों के मुताबिक पुनर्विकास और सुंदरीकरण योजना के तहत नागकूप को जीटी रोड से सीधे जोड़ा जाएगा। दोनों को जोड़ने वाली करीब 600-700 मीटर लम्बी सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। जैतपुरा, बड़ी बाजार और सिटी स्टेशन के सामने स्थित मार्ग को योग की थीम पर विकसित किया जाएगा। गौरतलब है कि विगत वर्षों में नागकूप के आसपास लगातार अतिक्रमण हो रहा। नागकूप के चारों तरफ मिश्रित आबादी है।
यम अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह-सामाजिक अनुशासन
नियम शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय, ईश्वर प्राणिधान-व्यक्तिगत अनुशासन
आसन स्थिर और सुखद शारीरिक मुद्रा
प्राणायाम श्वास-प्रश्वास का नियंत्रण
प्रत्याहार इंद्रियों को विषयों से हटाकर भीतर केंद्रित करना
धारणा मन को एक बिंदु पर स्थिर करना
ध्यान निरंतर ध्यान और एकाग्रता
समाधि आत्मा और परमात्मा का मिलन, मोक्ष की अवस्था
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो : अमरीष सिंह, पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में रिपोर्टिंग टीम को लीड कर रहे हैं। इन्होंने हिन्दुस्तान डिजिटल प्रोग्राम ‘दिनभर की पांच प्रमुख खबरें’ के लिए एंकरिंग भी कर चुके हैं।
परिचय एवं अनुभव
अमरीष सिंह हिन्दुस्तान समाचार पत्र के विशेष संवाददाता हैं। इन्हें पत्रकारिता में 19 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह रिपोर्टिंग टीम को लीड कर रहे हैं।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अमरीष सिंह ने अपने करियर की शुरुआत समाचार एजेंसी यूनिवार्ता दिल्ली से की, यहां विभिन्न राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग की। वर्ष 2007 में प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला वाराणसी से जुड़े। यहां सम्पादकीय विभाग में बलिया, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर और पूर्वांचल डेस्क पर काम किया। वर्ष 2014 में वाराणसी हिन्दुस्तान ज्वाइन किए और 2019 से रिपोर्टिंग टीम को लीड कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण अमरीष सिंह को विज्ञान और पत्रकारिता का संयोजन मिला। नगर निगम, विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, सिंचाई विभाग जैसे दर्जनों बीट पर काम किया। वर्तमान में टीम को लीड करने के साथ ही काशी विश्वनाथ धाम, ज्ञानवापी, जिला प्रशासन, ग्रामीण विकास, भाजपा, वीआईपी मूवमेंट जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विजन
अमरीष सिंह का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
विकासपरक खबरें, एक्सक्लूसिव रिपोर्टिंग।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का विशेष कवरेज।
ज्ञानवापी मुकदमा और उससे जुड़े संदर्भों की जानकारी।
नदी, परिवहन और उससे सम्बंधित बीट पर भी पकड़।
डेस्क और कोआर्डिनेशन का भी अनुभव
रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News