वाहन निर्माता रेनो की ओर से भारत में कुछ समय पहले ही Renault Duster को लॉन्च किया गया है। अब इस एसयूवी का निर्यात भी शुरू कर दिया गया है। इसमें किस त …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में रेनो की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर कुछ समय पहले ही Renault Duster को लॉन्च किया गया है। निर्माता की इस एसयूवी को अब विदेशों में भी ऑफर किया जा रहा है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
रेनो की ओर से डस्टर एसयूवी के निर्यात को भी शुरू कर दिया गया है। मेड इन इंडिया डस्टर के निर्यात की शुरुआत में ही 750 यूनिट्स को दक्षिण अफ्रीका के लिए भेजा गया है।
रेनो की ओर से एसयूवी में कई इंजन के विकल्प दिए हैं। इसमें 1.8 लीटर की क्षमता का पेट्रोल ई-टेक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ 1.4 KWh की क्षमता की बैटरी दी गई है, जिससे इसे ट्रैफिक में ईवी मोड में चलाया जा सकता है। दूसरे इंजन के विकल्प के तौर पर इसमें नया टर्बो टीसीई 160 इंजन दिया गया है जो इसे 153 पीएस 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। तीसरे इंजन के विकल्प के तौर पर इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। इस एसयूवी को मैनुअल और ऑटोमटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ ही ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ ऑफर किया गया है।
रेनो डस्टर को बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस एसयूवी में एलईडी हेड लाइट्स, एलईडी डीआरएल, फ्रंट में डस्टर की बैजिंग, एलईडी कनेक्टिड टेल लाइट, बॉडी क्लैडिंग, 212 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, रूफ रेल, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, शॉर्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल टोन इंटीरियर, एंबिएंट लाइट, कार्बन फाइबर फिनिश, 360 डिग्री कैमरा, फॉग लाइट, इनबिल्ट गूगल, 700 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस, इलेक्ट्रिक पावर टेलगेट, वेंटिलेटिड सीट, Level-2 ADAS, 35 से ज्यादा सेफ्टी फीचर, छह एयरबैग को दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Skoda Kushaq Facelift Review: कैसी है स्कोडा की नई एसयूवी, क्या खरीदने में होगा फायदा?