Edited by: Shweta Bajpai | Updated: Jun 23, 2026, 1:25 PM
हाल ही में लखनऊ में हुए अग्निकांड ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है, इसमें अब तक 15 बच्चों की जान जा चुकी है. बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट और केंद्रीय एयर-कंडीशनिंग (AC) डक्ट/कंप्रेशर का फटना है. गर्मी के दिनों में ऐसी के फटने से आग लगने की कई घटनाएं सुनने को मिलती हैं.
दरअसल में AC से जुड़ी हम कुछ छोटी-छीटी चीजों को इग्नोर कर देते हैं जो बाद में हादसे का कारण बनती हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि गर्मियों में एसी हर घर की जान बचाता है, लेकिन सर्विस न करवाने की एक छोटी सी गलती इसे बम बना सकती है. दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में पिछले दिनों एसी में आग लगने या ब्लास्ट होने की खबरें आई हैं. ऐसे में AC की सर्विस न कराना भी एक बड़ी वजह हो सकती है.
आपने नोटिस किया होगा कि अक्सर लोग AC की सर्विसिंग को बहुत हल्के में ले लेते हैं और कई बार बिना सर्विसिंग के ही इसे चलाने लगते हैं, इससे एसी के फिल्टर और कॉइल्स पर धूल-मिट्टी जमा हो जाती है जो हवा में रुकावट पैदा करते हैं. एसी को ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, इससे कंप्रेसर और मोटर बहुत गर्म हो जाते हैं. इन्हीं कारणों से AC ओवरहीटिंग होती है, बिजली के तार गर्म होकर शॉर्ट सर्किट हो सकते हैंआग लगने का खतरा बढ़ जाता है.
हम में से अधिकतर लोग AC की सर्विसिंग सिर्फ एक बार गर्मी शुरू होने से पहले कराते हैं और पूरे साल छोड़ देते हैं और यहीं हम गलती कर बैठते हैं. हमें और कई चीजों पर भी ध्यान देना चाहिए, जैसे पुरानी या ढीली वायरिंग, वोल्टेज ऊपर-नीचे होना, लेकिन स्टेबलाइजर न लगाना, गलत गैस भरना या गैस लीक होना, एक्सटेंशन बोर्ड या पावर स्ट्रिप पर एसी चलाना, आउटडोर यूनिट के आसपास धूल, पत्तियां या ज्वलनशील सामान रखना.
अगर आपको एसी से जलने की बदबू आ रही है तो इसे बिल्कुल इग्नोर न करें. असामान्य जैसे खट-खट या buzzing की आवाजों को हल्के में न लें, ज्यादा बिजली खपत या बार-बार ट्रिप होने पर भी ध्यान दें. हवा कम या गर्म आना, एसी का बार-बार ऑन-ऑफ होना ये सभी संकेत खतरे के हो सकते हैं.
आप कुछ चीजों की मदद से बड़े हादसों से बच सकते हैं, जैसे साल में कम से कम 2 बार सर्विसिंग करवाएं गर्मी से पहले और बीच में, हर 15-30 दिन में एयर फिल्टर खुद साफ करें. आउटडोर यूनिट को धूप और धूल से बचाएं. हमेशा डेडिकेटेड पावर पॉइंट जैसे सीधे दीवार से लगाएं, एक्सटेंशन बोर्ड न यूज करें. अच्छा वोल्टेज स्टेबलाइजर लगाएं. अगर कोई समस्या दिखे तो तुरंत एसी बंद करके सर्विसमैन बुलाएं. ( photo credit-pexels)
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED