निकाल लीजिए छाता, यूपी से गुजरात तक तर करने जा रही बारिश; तेजी से बढ़ा मॉनसून – Live Hindustan

दो हफ्ते से ज्यादा के ठहराव के बाद मॉनसून एक बार फिर रफ्तार भरने लगा है। IMD के मुताबिक मध्य अरब सागर में मॉनसून आगे बढ़ा है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के सोलापुर से आगे बढ़ते हुए मुंबई पहुंच गया है। तेलंगाना और ओडिशा के बचे हुए हिस्से को भी मॉनसूनवकवर कर रहा है। उधर छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और बिहार में मॉनसून की गति नजर आने लगी है। 23 जून को बिहार में मॉनसून मोतिहारी पहुंच गया है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां बन गई हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिन में मॉनसून गुजरात, महाराष्ट्र के बचे हुए हिस्से और छत्तीसगढ़ के साथ मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से को भी कवर कर सकता है। अगले तीन से चार दिन में मॉनसून उत्तर प्रदेश भी पहुंच सकता है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में लू का कहर जारी है और लोगों को राहत की बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह तक पूरा पूर्वी यूपी मॉनसून कवर कर लेगा और झमाझम बारिश होगी।
पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 से 27 जून तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 28 और 29 जून को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश अथवा बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में मानसून के प्रवेश में अभी कुछ समय लग सकता है। तब तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना कम है।
पहले मौसम विभाग ने बताया था कि 48 घंटे में मॉनसून मुंबई में प्रवेश करेगा।हालांकि तेज गति की वजह से मॉनसून मुंबई के बाहरी इलाकों में पहुंच गया है। गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह राहत की खबर है। मौसम विभाग का कहना हैकि तेलंगाना, छत्तीसगढ़. ओडिशा और झारखंड को भी उमस से राहत मिलेगी और झमाझम बारिश होगी।
दिल्ली कब पहुंचेगा मॉनसून
इस बार दिल्ली तक मॉनसून पहुंचने में सामान्य से एक सप्ताह की देरी हो सकती है। आम तौर पर मॉनसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता था। हालांकि इस बार कई वजहों से यह पहले सप्ताह में दिल्ली में दस्तक दे सकता है। अब तक इतनी राहत जरूर रही है कि दिल्ली में बीच-बीच में बारिश होती रही है। ऐसे में गर्मी का प्रकोप ज्यादा नहीं बढ़ पाया। हालांकि सोमवार को राजधानी दिल्ली का पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया था।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News