फार्मासिस्टों के लिए एक राहत भरी खबर है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की लंबे समय से चली आ रही नए वेतनमान (ग्रेड पे) के पुनर्गठन की मांग पूरी हो गई है। शासन स्तर से जारी हुए नए नोटिफिकेशन के बाद जिले के फार्मेसी संवर्ग के वेतनमान का रास्ता साफ हो गया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में उत्साह है। एसोसिएशन के जिला मंत्री डॉ. मनोज शर्मा ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए बताया कि संगठन पिछले काफी समय से इस वेतन विसंगति को दूर करने और नए ढांचे को लागू कराने के लिए संघर्षरत था। उन्होंने बताया कि जिले के 120 से अधिक फार्मासिस्टों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
साथ ही अब फार्मेसी अधिकारी का शुरुआती वेतनमान 4600 ग्रेड पे निर्धारित किया गया है। इसके बाद पदोन्नति के क्रम में वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी को 4800 ग्रेड पे और सहायक मुख्य फार्मेसी अधिकारी और मुख्य फार्मेसी अधिकारी को 5400 ग्रेड पे का लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रशासनिक पदों पर बैठे जिला फार्मेसी अधिकारी और उपनिदेशक फार्मेसी का ग्रेड पे बढ़ाकर 6600 रुपये कर दिया गया है, जबकि संयुक्त निदेशक फार्मेसी के सर्वोच्च पद के लिए 7600 रुपये का ग्रेड पे तय किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस फैसले की सराहना की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play