शारदा नदी पर एसडीआरएफ ने की मॉक ड्रिल – Live Hindustan

कलीनगर। मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को तहसील कलीनगर क्षेत्र में शारदा नदी के किनारे एसडीआरएफ की टीम ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बचाने, बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने तथा आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया गया।
एसडीआरएफ टीम ने नदी में उतरकर बचाव उपकरणों के प्रयोग का प्रदर्शन किया और बताया कि बाढ़ या डूबने जैसी घटनाओं के दौरान घबराने के बजाय किस प्रकार त्वरित और सुरक्षित कार्रवाई की जाए। अधिकारियों ने बताया कि शारदा नदी कलीनगर तहसील के दर्जनों गांवों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन बरसात के दिनों में यही नदी विकराल रूप धारण कर लेती है। हर वर्ष जलस्तर बढ़ने से कटान, बाढ़ और डूबने की घटनाएं सामने आती हैं। कई लोग शारदा नदी में डूबकर जान गंवा चुके हैं।
ऐसे में समय रहते जागरूकता और प्रशिक्षण से जनहानि को कम किया जा सकता है। एसडीएम प्रमेश कुमार ने कहा कि आपदा कभी पूर्व सूचना देकर नहीं आती, लेकिन पूर्व तैयारी से नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य ग्रामीणों तक बचाव और राहत कार्यों की जानकारी पहुंचाना है, ताकि आपात स्थिति में लोग स्वयं भी सुरक्षित रह सकें और दूसरों की मदद कर सकें। कार्यक्रम में एसडीएम प्रमेश कुमार, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अक्षय कुमार, लेखपाल, ग्राम प्रधान विवेकानंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News