वकालतखाना में मुकदमों पर कम, समीकरण पर चर्चा ज्यादा – Live Hindustan

भागलपुर, प्रधान संवाददाता। कोर्ट परिसर का माहौल बदला दिख रहा है। वकालतखाना में चर्चा का विषय बदल गया है। अधिवक्ताओं के बीच की बातचीत का मुद्दा मुकदमों से हटकर प्रत्याशियों के हार-जीत का समीकरण बन गया है। इस बदलाव के पीछे का कारण है जिला विधिज्ञ संघ का चुनाव। सत्र 2026-28 के लिए चुनाव की घोषणा होते ही कोर्ट परिसर का नजारा बदल गया। प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ अधिवक्ताओं के टेबल तक जाकर अपने पक्ष में वोट डालने का आग्रह करते दिख रहे हैं। डीबीए चुनाव में विभिन्न पदों के प्रत्याशियों की जीत हार 2,972 वोटर तय करेंगे। अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन हो चुका है। 25 जून तक प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 32 पदों के लिए होना है चुनाव, अनुभव भी तय किया गया

जिला विधिज्ञ संघ के (सत्र 2026-28) कुल 32 पदों के लिए चुनाव होना है। अध्यक्ष के एक पद, उपाध्यक्ष के तीन पद, महासचिव के एक पद, संयुक्त सचिव के तीन पद, सहायक सचिव के तीन पद, कोषाध्यक्ष के एक पद, वरीय सदस्य के पांच पद, अंकेक्षक के दो पद, कार्यकारिणी के सात सदस्य, पुस्तकालय समिति के तीन सदस्य और निगरानी समिति के तीन सदस्यों के लिए चुनाव होने हैं। यह भी साफ कर दिया गया है कि एक प्रत्याशी का प्रस्तावक दूसरे प्रत्याशी का प्रस्तावक नहीं बन सकेंगे। अगर ऐसा मामला सामने आया तो उक्त दोनों प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।

कल तक नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, आठ जुलाई को मतदान

25 जून नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख है। इसके लिए सुबह 10:30 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक का समय तय किया गया है। 27 जून को नामांकन पत्र की जांच होगी। 29 जून को सुबह 10:30 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक नाम वापस लिया जा सकेगा। 30 जून को मतदाता पत्र में उम्मीदवारों का पद के अनुसार क्रमांक एवं नाम का अंतिम प्रकाशन होगा। आठ जुलाई को सुबह नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होगा। अभी तक नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में निवर्तमान अध्यक्ष वीरेश प्रसाद मिश्र के अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश तिवारी, भोला कुमार मंडल सहित कई अन्य शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News