लाइसेंस अनिवार्य, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध – Live Hindustan

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल कार्यालय स्थित न्यायालय परिसर में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (आईएएस) कृष्ण चंद्र गुप्ता ने की। बैठक में एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार, एसडीपीओ-2 गरिमा, बीडीओ राजीव रंजन, अभिमन्यु कुमार, सीओ सुप्रिया, चंद्रशेखर कुमार, प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार, शांति समिति के सदस्य तथा विभिन्न अखाड़ों के खलीफा एवं सभी थानाध्यक्ष, दंडाधिकारी उपस्थित रहे।

उन्होंने अखाड़ा समितियों से गर्मी को देखते हुए निर्धारित समय पर इमामबाड़ा में पहलाम सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि आम लोगों को असुविधा न हो। सभी जुलूसों की निगरानी ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से की जाएगी। इमामबाड़ों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने तथा चिकित्सा सुविधा के लिए एंबुलेंस, चिकित्सक और फायर ब्रिगेड की तैनाती भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से इमामबाड़ों की साफ-सफाई कराई जा रही है। बैठक के अंत में एसडीओ ने आमजनों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News