कार्यकर्ता हमारा गौरव, संगठन हमारी पहचान : राजेश झा – Live Hindustan

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह भागलपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी राजेश झा का स्वागत जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर परिचय बैठक के साथ-साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राजेश झा ने कहा कि भाजपा में पद का मतलब दायित्व है, स्टेटस सिंबल नहीं। उन्होंने कहा कि जिला संगठन को मजबूत करना केवल जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। जनसंघ काल से ही भागलपुर जिला संगठनात्मक रूप से सशक्त रहा है।
इसे और मजबूती देना हम सभी के कंधों पर है। उन्होंने संगठनात्मक दायित्व, नियमित बैठक और कार्यपद्धति पर कार्यकर्ताओं का विस्तार से मार्गदर्शन किया। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और सेवा के भाव से जनता के बीच जाने का आह्वान किया। नगर विधायक रोहित पांडे ने संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक सशक्त करने तथा समाज के हर वर्ग तक संगठन की पहुंच को व्यापक करने पर बल दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी राजेश जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा आदि ने मंच को संबोधित किया। कार्यक्रम में रूबी दास, निरंजन साह, राजीव मुन्ना, बंटी यादव, अमरदीप साह, मनीष दास, श्वेता सिंह, माला सिंह, विजय कुशवाहा, अंजना प्रकाश, आलोक सिंह ‘बंटू’, योगेश पांडे, उमाशंकर, नितेश सिंह, राजेश टंडन, प्रणव दास, खुशबू देवी आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News