प्रशासनिक पहल से फारबिसगंज को जाम से मिलेगी मुक्ति – Live Hindustan

फारबिसगंज, एक संवाददाता। शहर को वर्षों से जकड़े जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में अनुमंडल प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम का फारबिसगंज सिविल सोसाइटी ने स्वागत करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राज किशोर कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है। सोसाइटी ने नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी, उपमुख्य पार्षद नूतन भारती तथा नगर प्रशासन की पूरी टीम को भी इस पहल के लिए धन्यवाद दिया है।

सिविल सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर लंबे समय से भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा था। इसका प्रतिकूल असर आम नागरिकों, व्यवसायियों, विद्यार्थियों और बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ रहा था। ऐसे में केजे-64 सड़क पर बैरिकेडिंग कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की पहल शहरवासियों के लिए राहतभरी साबित हो सकती है।

सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि शहर में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। इसी उद्देश्य से फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा, सचिव विनोद सरावगी, संरक्षक बछराज राखेचा एवं अजातशत्रु अग्रवाल, प्रवक्ता पवन मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य ई.आयुष अग्रवाल, अभिषेक नीरज, पत्रकार पंकज रंजीत, राकेश रोशन सहित अन्य सदस्यों ने पूर्व में तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला एवं शैलजा पांडे को ज्ञापन सौंपकर यातायात सुधार की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि उस समय प्रशासनिक स्तर पर स्थल निरीक्षण भी किया गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से प्रस्तावित व्यवस्था लागू नहीं हो सकी। अब वर्तमान अनुमंडल प्रशासन द्वारा 19 जून की संध्या से जाम की समस्या के समाधान के लिए जो नई यातायात व्यवस्था लागू की गई है, उससे लोगों में नई उम्मीद जगी है।

सिविल सोसाइटी ने विश्वास व्यक्त किया कि बैरिकेडिंग एवं यातायात नियंत्रण की यह व्यवस्था शहरवासियों के साथ-साथ व्यापारियों, वाहन चालकों और बाहरी यात्रियों को भी जाम की समस्या से काफी हद तक राहत दिलाने में सहायक होगी। सोसाइटी ने प्रशासन से इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू रखने तथा समय-समय पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का भी आग्रह किया है।

सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि प्रशासन, जनप्रतिनिधि, व्यवसायी और आम नागरिक मिलकर सहयोग करें तो फारबिसगंज को जाममुक्त शहर बनाने का सपना साकार हो सकता है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News