विश्वविद्यालय में हूल दिवस की तैयारी शुरू – Live Hindustan

दुमका, प्रतिनिधि। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में आगामी हूल दिवस के आयोजन को लेकर मंगलवार को प्रशासनिक भवन के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, उपसमितियों के संयोजक-सदस्य और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने सहमति जताई कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हूल दिवस पूरे उत्साह, सम्मान और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा।
बैठक में निर्णय हुआ कि कार्यक्रम की शुरुआत 27 जून को भोगनाडीह जाने वाले पदयात्रियों के स्वागत से होगी। विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर पदयात्रियों का पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार लोटा-पानी से स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। इस मौके पर हूल आंदोलन के महानायक सिदो, कान्हू, चांद और भैरव के संघर्ष और बलिदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि 30 जून 1855 को सिदो-कान्हू के नेतृत्व में शुरू हुआ संताल हूल अन्याय और शोषण के खिलाफ आदिवासी समाज के साहस का प्रतीक है।
27 जून का स्वागत समारोह कैंटीन प्रांगण में होगा, जबकि 30 जून को मुख्य समारोह विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित होगा। मुख्य समारोह में हूल आंदोलन की विरासत, आदिवासी इतिहास और संस्कृति पर प्रकाश डाला जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की है。
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News