दरभंगा। चंदनपट्टी में बाइक एजेंसी के मैनेजर मो. फैज की हत्या के बाद मंगलवार को जनसुराज के वरिष्ठ नेताओं ने उनके घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि जो सीसीटीवी फुटेज है, उससे ये पता चलता है कि इस हत्या में कौन-कौन शामिल था, कितनी निर्मम हत्या की है। कहा कि पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार तो किया है, लेकिन उस पर कानूनी तौर पर जो कार्रवाई की जानी चाहिए थी वो 12 दिन बीतने के बाद भी नहीं हुई है। ये अपराधियों को शह देने वाली बात है। अपराधी जानते हैं कि उनपर कोई उचित-कड़ी कार्रवाई नहीं होगी इसलिए वे खुलेआम घूम रहे हैं। परिजनों से विस्तार से चर्चा हुई, उनकी मांग प्रशासन से है, हम उनकी मांगों को प्रशासन के सामने रखेंगे व आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का कोई भी व्यक्ति इनके परिवार से मिलने नहीं आया है, वे आएं। ये प्रशासन की असंवेदनशीलता को दिखाती है। जनसुराज परिवार की मांगों को सरकार के सामने रखेगा। इस दौरान वरिष्ठ नेता सरवर अली, शोएब अहमद खान, शमीमउल्लाह खान, निर्मल मिश्रा, बिल्टू सहनी, सुरेंद्र मोहन यादव, प्रत्यूष पूर्वे, अमन चौधरी, विप्लव चौधरी, मो. मुमताज अंसारी उर्फ चांद बाबू, प्रतिभा झा, रत्नेश्वर ठाकुर, अमरेश कुमार अमर, शौकत अली आदि थे.
दरभंगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मो. असलम ने मंगलवार को बयान जारी कर भोजपुर जिले में सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत तथा दरभंगा के पुरानी मुंसफी निवासी मो. फैज की हाल ही में हुई हत्या की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
मो. असलम ने कहा कि दोनों मामलों को लेकर विभिन्न प्रकार की बातें सामने आ रही हैं। एक ओर पुलिस का पक्ष है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो एवं अन्य दावों ने कई सवाल खड़े किए हैं। ऐसी स्थिति में सच्चाई सामने लाने तथा जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध न्यायिक जांच आवश्यक है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play