दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार (24 जून 2026) दोपहर 1.30 बजे निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया. न्यूज एजेंसी ANI की जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 16 लोगों को जख्मी होने की खबर है. वहीं, 40 से 45 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. भारतीय सेना ने अब तक 14 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों को SSKM अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इस हादसे के वक्त गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और भारतीय सेना भी जुटी है.मलबे और लोहे की रॉड को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है. गैस कटर से लोहे की छड़ों को काटा जा रहा है.
#WATCH | Kolkata | West Bengal | Search and rescue operation underway at the site where an under-construction godown shed collapsed in Taratala. https://t.co/O68iBSS8Lb pic.twitter.com/rU10750Fnl
— ANI (@ANI) June 24, 2026
#WATCH | Kolkata, West Bengal | Cranes deployed to lift the rubble at the site where an under-construction godown shed collapsed in Taratala.
Indian Army arrives on the spot pic.twitter.com/EIEGy0gETL
— ANI (@ANI) June 24, 2026
कोलकाता के तारातला इलाके में यह हादसा हुआ. CM ऑफिस में आपदा प्रबंधन का कंट्रोल रूम नंबर शुरू किया गया है. इन हेल्पलाइन नंबर 1070, 8697981070, 033 22143526, 033 22535185 पर कॉल करके आप घटना की जानकारी ले सकते हैं.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Visuals from SSKM Trauma Care Unit where the injured people are being admitted after an under-construction godown shed collapsed in Taratala. pic.twitter.com/iBIfjXymms
— ANI (@ANI) June 24, 2026
कोलकाता हादसे पर CPI(M) नेता फयाज अहमद खान ने कहा,”कोलकाता के कुली और प्रशासन को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि लोगों ने यहां हो रहे अवैध काम के बारे में कई बार शिकायत की है. लेकिन, यह पैसों के खेल का नतीजा है.इसमें निर्दोष मजदूर और आम लोग मारे जा रहे हैं… इन मौतों के लिए मौजूदा राज्य सरकार को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए…”
#WATCH | Kolkata, West Bengal | CPI(M) leader Fayaz Ahmad Khan says, “The Kolkata porters and administration must take the responsibility for this because the people complaint for multiple times, about the illegal work happening here. But this is the result of the money game that… https://t.co/gNIRJAoOTZ pic.twitter.com/ilys5oKvX4
— ANI (@ANI) June 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED