वेनेजुएला में भूकंप से मची भीषण तबाही पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले – भारत… – ABP News

वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंप ने देश में भारी तबाही मचाई है. राजधानी काराकस समेत कई शहरों में हजारों इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से हुई तबाही पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि वेनेजुएला की मदद के लिए भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है. उन्होंने उन लोगों के प्रति संवेदना जताई, जिन्होंने अपनों को इस आपदा में खोया है.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘भारत की ओर से, मैं वेनेजुएला सरकार और वहां के लोगों, खासकर उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और इस कठिन समय में सभी प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं. भारत हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है.’
Deeply saddened by the devastation caused by the severe earthquakes in Venezuela.

On behalf of the people of India, I extend our heartfelt condolences to the Government and people of Venezuela, especially to the families who have lost their loved ones. We pray for the speedy…

(खबर को अपडेट किया जा रहा है)
शैलजाकांत मिश्रा एबीपी लाइव में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले उन्होंने कई मीडिया संस्थानों में काम किया है. उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है. पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से पूरी की. अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी हैं.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News